संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
खेत जोतने निकले युवक की तालाब में डूबने से मौत

सचेंडी में खेत जोतने के लिए घर से निकले युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। भूल गांव निवासी नारायणी ङ्क्षसह का 26 वर्षीय बेटा लवकुश सोमवार शाम खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर घर से निकला था। जो देर शाम तक वापस नहीं लौटा। स्वजन युवक की तलाश में खेत पहुंचे तो वहां खेत बिना जुता हुआ मिला। तभी दूल व भूल गांव के बीच स्थित तालाब के पास अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर के पहियों के निशान जमीन पर तालाब की ओर जाते दिखे। वहां जाकर देखा तो ट्रैक्टर तालाब के अंदर घुसा हुआ था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया। साथ ही दूसरे ट्रैक्टर की मदद से रस्सी के सहारे तालाब में डूबे ट्रैक्टर को भी खींचकर बाहर निकाला गया। सचेंडी थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संस

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत

फतेहपुर के नुरारा गांव निवासी अशोक कुमार तिवारी की 45 वर्षीय पत्नी कमलेश देवी शनिवार शाम सब्जी लेने के लिए बाजार जा रही थी। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल कमलेश को स्वजनों ने कल्याणपुर के नमक फैक्ट्री चौराहा के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर महिला का पोस्टमार्टम कराया गया है। संस युवक ने फांसी लगाकर दी जान

महाराजपुर धमना निवासी किसान राम बहादुर ङ्क्षसह के 25 वर्षीय बेटे रवि ने सोमवार रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।स्वजन ने बताया कि देर शाम बेटा किसी बात पर असहज था।अपने कमरे में जाने की बात कह चला गया।दो -तीन घंटे बाद जब वह नहीं दिखा तो कमरे में जाकर देखा तो बेटे का शव लटक रहा था।महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। संस 

chat bot
आपका साथी