संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
युवती ने गंगा में कूदकर तो महिला ने फांसी लगाकर दी जान

ग्वालटोली थानाक्षेत्र में युवती ने गंगा में कूदकर और रायपुरवा के डिप्टी पड़ाव इलाके में मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन की सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

युवती गंगा में कूदी, अस्पताल घाट पर मिला शव

ग्वालटोली थाना क्षेत्र के खलासी लाइन निवासी राकेश कुमार की 20 वर्षीय बेटी स्वपनिल गुप्ता ने शनिवार को मैगजीन घाट से गंगा में छलांग मार दी। स्वजन तलाशते हुए मैगजीन घाट पहुंचे। जहां बेटी का दुपट्टा पड़ा मिला। राकेश ने बताया कि स्वपनिल तीन बेटियों में सबसे छोटी थी। इंटरमीडिएट के बाद आगे की पढ़ाई बंद कर दी। उसका मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था। शनिवार की सुबह 9.30 बजे वह घर से निकली थी। अक्सर जाने के बाद लौट आती थी, लेकिन शनिवार को काफी देर तक घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू की। इधर कल्याणपुर में पत्नी और ब'चों की हत्या के आरोपित की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान पीडि़त परिवार से मिला। जहां पुलिस की मदद से अस्पतला घाट के पास से युवती का शव गंगा निकाला जा सका। राकेश ने बताया कि 22 नवंबर को ही मंझली बेटी दीपिका जायसवाल की शादी हुई थी। शुक्रवार को ही वह चौथी पर घर आयी थी।

मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाई

 रायपुरवा थाना क्षेत्र के अफीमकोठी निवासी 38 वर्षीय किरन की शादी 12 साल पहले दर्शनपुरवा निवासी आशुतोष तिवारी के साथ हुई थी। उनका एक बेटा आदित्य भी है। स्वजन के मुताबिक पति से विवाद के बाद करीब दस साल से उनका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जिसके चलते वह बेटे के साथ मायके में रह रही थीं। लंबे से समय से मुकदमा चलने और आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते परेशान होकर महिला ने शुक्रवार देर रात साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह बेटे ने फंदे से शव लटका देखा तो मामले की जानकारी हुई। मायके पक्ष के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

महाराजपुर के जाना निवासी 25 वर्षीय अजय का शव गांव के बाहर रस्सी के फंदे पर पेड़ से लटकता मिला।महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक अजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। संस बोरा फैक्ट्री में लगी आग

महाराजपुर रूमा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में संचालित बोरा फैक्ट्री में शनिवार दोपहर आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर तेज धुंआ देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।फैक्ट्री में रखे जनरेटर में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई थी।आग बढऩे से पहले ही काबू पा लिया गया। दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी। गनीमत रही कि आग बढ़ नहीं पाई। संस

chat bot
आपका साथी