संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
तीन मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार 

चकेरी पुलिस ने चेङ्क्षकग के दौरान तीन मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर कई मोबाइल बरामद किए। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी। 

चकेरी पुलिस ने सनिगवां क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से लूट व चोरी के मोबाइल बरामद किए। जिसके बाद पुलिस आरोपित युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गए। जहां आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट व चोरी के करीब एक दर्जन मोबाइल बरामद किए। चकेरी पुलिस जल्द ही एक गिरोह का खुलासा कर सकती है। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिनके पास से करीब एक दर्जन मोबाइल बरामद हुए है। आरोपितों के गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।  सैनिक बनकर युवक के खाते से 40 हजार निकाले 

 साइबर ठग ने सैनिक बनकर स्कूटी खरीदने के नाम पर चकेरी के सनिगवां निवासी पुनीत ङ्क्षसह के खाते से 40 हजार रूपये पार कर दिए। घटना के बाद पीडि़त ने पुलिस व बैंक में शिकायत की।

पुनीत सिंह लाल बंगला स्थित एक गारमेंट््स की दुकान में काम करते है। उन्होंने बताया कि बीती 29 अक्टूबर को उन्होंने ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने के लिए विज्ञापन पोस्ट किया था। जिसके बाद एक दिसम्बर को उनके पास एक काल आई। जिनसे खुद को सेना का सूबेदार बताते हुए स्कूटी खरीदने की बात कही। इस बीच उसने एडवांस पेमेंट के नाम पर आनलाइन रूपये ट्रांसफर करने की बात बोली। जिसके बाद उनके मोबाइल पर एक क्यूआर कोड आया। जैसे ही उन्होंने उसे स्कैन किया कुछ देर बाद उनके खाते से करीब 40 हजार रूपये निकलने का फोन पर मैसेज आया। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। 

वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत 

बिठूर थाना क्षेत्र के ङ्क्षसहपुर मैनावती मार्ग के ङ्क्षहदूपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे 40 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव की पहचान बिठूर ङ्क्षसहपुर कछार निवासी सुरेंद्र ने 40 वर्षीय चाचा दयाराम गौतम के रूप में हुई। दयाराम मजदूरी करते थे। परिवार में उनकी पत्नी सुमन और दो बच्चे पारुल और सौम्या हैं। चाचा बुधवार रात करीब दस बजे पैदल घर लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। थाना प्रभारी बिठूर ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी