संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
व्यापारी नेता के घर पर खड़ी कार में तोडफ़ोड़ 

व्यापारी नेता संदीप पांडे ने बताया कि सोमवार रात किसी अज्ञात वाहन ने उनके बेटे वेदांश  को टक्कर मार दी थी। घटना में वेदांश को गंभीर चोटे आई थी। मामले की जानकारी होने पर बेटी को देखने घर आए अशोक नगर निवासी उनके साले की घर के बाहर खड़ी कार में किसी ने तोडफ़ोड़ कर दी। पीडि़त व्यापारी नेता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

घर के बाहर से वृद्ध का मोबाइल छीना

महाबलीपुरम में मंगलवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने फोन पर बात कर रहे 70 वर्षीय वृद्ध से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए उठाया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।  अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली स्कूल की दीवार में जा घुसी 

चकेरी में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली स्कूल की दीवार में जा घुसी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर चालक को हिरासत में लिया। श्याम नगर सी ब्लाक में मंगलवार को एक मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रति हो गई। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली आक्सफोर्ड स्कूल की दीवार में जा घुसी। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्कूल के कर्मचारियों ने आरोपित चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। साथ ही ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी