संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
चरस संग तस्कर गिरफ्तार

अनवरगंज पुलिस ने चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम कर्नलगंज छोटे मियां का हाता निवासी शारिक हुसैन के बताया है। मौजूदा समय में वह बेगमपुरवा स्थित चुन्नन बिङ्क्षल्डग में रह रहा है। आरोपित के खिलाफ नारकोटिक्स व शस्त्र अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं। (जासं) 

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.39 लाख रुपये

काकादेव के गीता नगर निवासी राजेश कुमार शुक्ला का पंजाब नैशनल बैंक विकास भवन शाखा में खाता है। साइबर ठगों ने बिना किसी ओटीपी के उनके खाते से 80 हजार की रकम तीन बार में निकाली थी। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने बैंक जाकर नेटबैंङ्क्षकग समेत अन्य सुविधाएं बंद कराई थी। उसके बाद भी शातिरों ने रकम निकाल ली। उन्होंने बताया कि ठगों ने कुल 2.39 लाख रुपये की नकदी निकाली है। पीडि़त ने साइबर सेल में शिकायत करने के साथ काकादेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (जासं)  भीड़ ने विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ को पीटा

ग्वालटोली थाना क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र में तैनात एसएसओ कमरूल हसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार को मकबरा फीडर का एक फेस चला गया था। जिसकी शिकायत लेकर वहीं के रहने वाले कुमैर और एक अन्य युवक आया था। आरोप है कि वहां पहुंचने पर दोनों ने अभद्रता की विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पीडि़त ने हमलावरों के खिलाफ ग्वालटोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। (जासं) 

chat bot
आपका साथी