संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 06:40 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 06:40 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

कानपुर : चकेरी के अहिरवां में तेज रफ्तार डग्गामार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कोयला नगर निवासी पुष्पेंद्र दिवाकर व उनके साथी यशोदा नगर निवासी आशीष कुमार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पास के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि वह रूमा जा रहे थे। तभी रास्ते में बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जासं

युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

महाराजपुर : महाराजपुर सिकठिया निवासी 22 वर्षीय मनीष गुप्ता ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।मनीष का शव पंखे के कुंडे से नायलान की रस्सी के फंदे से लटक रहा था।थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र ङ्क्षसह ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। संस 

chat bot
आपका साथी