संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। आज भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:30 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
नशे के लिए रुपये नहीं देने पर पुजारी को पीटा

चकेरी के अहरिवां में शराब व गांजा के लिए रुपये देने से मना करने पर आरोपितों ने जारादेवी मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार दीक्षित से मारपीट की। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को इलाके के कल्लू और गुड्डू अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। इस दौरान वह लोग उनसे शराब व गांजा पीने के रुपये मांगने लगे। जिसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा होने पर आस-पास के एकत्रित होने लगे। जिस पर आरोपित धमकी देकर भाग निकले। घटना के बाद उन्होंने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। 

प्रापर्टी के विवाद में मारपीट

चकेरी के श्याम नगर निवासी राजेश यादव से प्रापर्टी के विवाद में उनके भतीजे सत्येंद्र व जितेंद्र ने मारपीट की। उन्होंने बताया कि पैतृक प्रापर्टी को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिस कारण वह दूसरे घर में रहते है। मंगलवार को हाउस टैक्स को लेकर नगर निगम के कर्मचारी आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने मकान की हाउस टैक्स की रसीद दिखा दी। जिसके बाद नगर निगम कर्मी पैतृक मकान के हाउस टैक्स के बारे में पूछने लगे। जिस पर उन्होंने भाई व भतीजों से बात करने लिए बोला। आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके भतीजे सत्येंद्र व जितेंद्र ने हाथी-डंडों से पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी