संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। गुरुवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
30 हजार की नकदी ले गए चोर

नौबस्ता मछरिया निवासी मोहम्मद शमीम परिवार संग शादी समारोह में शामिल होने गये थे। चोरों ने जाली काट कर कमरे में रखे बक्से से 30 हजार की नकदी उड़ा दी। गुरुवार को वापस लौटने पर कमरे में सामान बिखरा देखा तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने नौबस्ता पुलिस से शिकायत की है। 

युवती का मोबाइल लूटा

नौबस्ता के कैलाश नगर निवासी प्रिया यादव बहन रिया, भाई कृष्णा व सहेली संग पास के रेस्टोरेंट में खाना खाने जा रही थीं। इसी बीच पीछे से आए बदमाशों ने प्रिया का मोबाइल लूट लिया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश की जा रही है।  पति से विवाद कर महिला ने लगाई फांसी

बर्रा के गुंजन विहार निवासी सब्जी विक्रेता अमित की 20 वर्षी पत्नी रजनी ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति ने बताया ठेला खराब होने से वह बनवाने के लिए गया था। जहां देर से लौटा तो पत्नी ने विवाद किया। विवाद के बाद वह कुछ देर के लिए बाहर गया था। इस बीच रजनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

दुकान में चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

चकेरी के कोयला नगर में मिठाई की दुकान पर चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। कोयला नगर चौकी प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि सतबरी रोड स्थित जगमोहन सिहं की मिठाई की दुकान में बीती 29 जुलाई को चोरी हुई थी। इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपित चोरी करते हुए कैद हो गया था। पुलिस पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपित की तलाश कर रही थी।  गुरूवार भोर को मुखबिर खास की सूचना पर रामादेवी सब्जी मंडी के पास से टीम ने आरोपित को गिरफ्तार किया। जिसके बाद से पुलिस ने चोरी के 1910 रूपये भी बरामद किए। जिसके बाद आरोपित पर कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। 

12 माह से फरार चल रहा हत्यारोपित गिरफ्तार

चकेरी पुलिस ने पिंटू निषाद हत्याकांड में 12 माह से फरार चल रहे नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस नामजद आठ आरोपित पहले ही जेल भेजे जा चुके है। पुलिस हत्या में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। जाजमऊ के वाजिदपुर में बीती 15 नवम्बर 2020 को पानी के पाउच के छीटे पड़ने पर आरोपितों ने इलाके के रहने वाले ङ्क्षपटू निषाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर 11 नामजद आरोपितों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस आठ आरोपित मो. मोहसिन उर्फ लाल, सरफराज आलम, मेराज, सईद की पत्नी अंजुम, फैज मोहम्मद, मो. तालिब, मो. इखलाक और बबलू उर्फ सरवर को जेल भेज चुकी थी। गुरूवार भोर को पुलिस ने नामजद आरोपित फरमान को सनिगवां से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी आरोपित फरमान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मार्ग दुर्घटना में युवक घायल

महाराजपुर हाईवे पर सरसौल के पास फतेहपुर से कानपुर की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।फतेहपुर औंग निवासी 40 वर्षीय बाइक सवार सोनू घायल हो गया।निजी अस्पताल में उपचार के बाद सोनू घर चला गया। थाना प्रभारी महाराजपुर राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी