संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। शुक्रवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:33 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:33 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
इंजीनियर के घर चोरी में दो और गिरफ्तार

सात अक्टूबर को अमेरिका में तैनात साफ्टवेयर इंजीनियर के पनकी स्थित घर से 14 लाख का माल चोरी करने वाले दो और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि आरोपितों में डूडा कालोनी निवासी अनमोल और बिठूर के बैकुंठपुर का अमित कुशवाहा उर्फ छोटू शामिल हैं। अनमोल मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला है। आरोपितों से 44.86 ग्राम सोने की एक छड़ और 4700 रुपये नकद व लोडर बरामद हुआ। अनमोल दो वर्ष पूर्व राष्ट्रपति के एक रिश्तेदार के घर चोरी करने में जेल जा चुका है। अमित के खिलाफ भी मुकदमे हैं। 

विक्की सोनी को भगाने वाला गिरफ्तार

पनकी पुलिस ने गैंगस्टर विक्की सोनी को कचहरी से भगाने वाले डूडा कालोनी निवासी बदमाश दीपक दिवाकर व उसके साथी पनकी कला निवासी सागर गौतम को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। जेल से छूटने के बाद आरोपित पनकी मंदिर के पास टेलीफोन कालोनी में चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे। आरोपितों से चोरी में इस्तेमाल होने वाली हथौड़ी, आरी, छेनी, सब्बल व पेंचकस बरामद हुए हैं। सागर मूलरूप से हरदोई के अतरोली का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी