संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। मंगलवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 08:07 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 08:07 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
पिता की डांट के बाद घर से निकला किशोर लापता 

नौबस्ता में पिता की डांट से आहत किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में छह दिनों से लापता है। पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। 

नौबस्ता के मिल्लत नगर मंडी समिति निवासी नसीम पठान की तहरीर के अनुसार उनके 16 वर्षीय बेटा पढ़ाई नहीं कर रहा था। जिस पर उसे घर के पास ही स्थित बाइक रिपेयङ्क्षरग की दुकान में काम सीखने के लिए लगाया था। बावजूद उसने वहां भी जाना बंद कर दिया था और दिनभर खेलता रहता था। बीती 13 अक्टूबर को उन्होंने बेटे को डांटा तो वह बिना बताए घर से निकल गया। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो बेटे के तलाश शुरू की। जिस पर जानकारी हुई कि वह सब्जी लाने के बहाने पड़ोसी की साइकिल लेकर गया था। लेकिन वह वापस नहीं लौटा। थाना प्रभारी सतीश ङ्क्षसह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।  ई-रिक्शा की टक्कर से मजदूर की मौत 

चकेरी के जाजमऊ स्थित पुरानी चुंगी में सोमवार रात को अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने सड़क पार कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में अशरफाबाद निवासी 48 वर्षीय अफजल मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग निकला। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीर उन्हें  कांशीराम ट्रांमा सेंटर ले गए। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों को हादसे की जानकारी दी तो कोहराम मच गया।

वृद्धा को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा 

सीसामऊ के गांधीनगर निवासी वृद्धा रमाकांती को अन्जान व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपित मोबाइल नंबर बदलकर फोन कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की है।

रमाकांती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि करीब चार माह पहले उनके पति देवीचरण का देहांत हो गया था। इसके बाद से ही कोई व्यक्ति फोन करके गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पहले तो उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन फोन आने बंद नहीं हुए तो वह सहम गईं। पहले दोनों बेटों अनिल और सुनील को जानकारी दी। इसके बाद सीसामऊ थाने और राज्य महिला आयोग को प्रार्थना पत्र भेजकर शिकायत की। राज्य महिला आयोग के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित का पता लगाया जा रहा है।  पत्नी का चाकू से गला रेतने की कोशिश, मुकदमा 

हरबंशमोहाल में एक कारोबारी ने पारिवारिक क्लेश के चलते पत्नी की हत्या का प्रयास किया। उसने पत्नी पर चाकू से वार किए और उसका गला रेतने की भी कोशिश की। शोर सुनकर देवर व बेटी ने आकर बचाया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

केनाल रोड निवासी वैशाली गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी शादी वर्ष 2006 में लोकमनमोहाल निवासी कारोबारी मनीष गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद एक बेटी नायशा उर्फ सोना हुई, लेकिन बेटी के जन्म के बाद से ही पति का व्यवहार बदल गया। वह आए दिन मारपीट व गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि गुरुवार देर रात पति घर लौटे और गालीगलौज करने लगे। विरोध पर आरोपित ने धक्का देकर बेड पर गिरा दिया और सब्जी काटने वाले चाकू से शरीर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। यही नहीं गला काटने की भी कोशिश की। चीखपुकार सुनकर बेटी सोना, देवर गौरव व अन्य स्वजन आए तो आरोपित भाग निकला। बेटी सोना ने पुलिस की मदद से उन्हें उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा ने बताया कि आरोपित मनीष के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी