संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। गुरुवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
उधार दी रकम मांगी तो रिश्तेदार ने धमकाया

गोविंद नगर के दादा नगर में बैग कारोबारी अंकित अरोड़ा ने पुलिस ने बताया कि उनके रतनलाल नगर निवासी साले आशीष मनवानी ने व्यापार के लिए वर्ष 2016 में उनसे पांच लाख रुपये उधार लिये थे। कई बार रुपये मांगने पर पहले तो टालमटोल करते रहे। बाद में 11 सितंबर को फिर से रुपये मांगे तो फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। अंकित ने रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (जासं) 

दुकानदार को पीटा, मुकदमा

बर्रा के जरौली फेस-दो निवासी नरसिंह उर्फ छोटू विश्वकर्मा वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। छोटू ने बताया कि इलाके में रहने वाले बादल और उनके बेटे नरेश, अवधेश व एक अन्य ने मामूली विवाद में लोहे की राड से पीटा है। जिससे हाथ टूट गया है। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। (जासं)  भांजे ने किया महिला संग दुष्कर्म का प्रयास

नौबस्ता निवासी एक युवक ने मामी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि इससे पहले अक्सर अश्लील हरकतें करके परेशान करता था। जिस पर उसे घर से निकाल दिया था। पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

महिला ने पुलिस को बताया कि बीते माह हमीरपुर निवासी भांजा छत्रपाल सिंह उर्फ दादा नौकरी तलाशने के लिए शहर आया था। कुछ दिन यहां रुका भी। यहां रहने के दौरान कई बार उसने अश्लील हरकतें की। जिसकी शिकायत महिला ने पति से की थी। पति ने उसे घर से निकाल दिया था। आरोप है कि घर से निकालने की खुन्नस के चलते आरोपित ने पहले महिला को रास्ते में रोक कर पीटा और 24 अगस्त को घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने पर धमकाते हुए भाग निकला था। पति से शिकायत पर उन्हें भी पीटा। दंपती ने भांजे के खिलाफ नौबस्ता थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

 विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत 

 बर्रा सी-ब्लाक विश्वबैंक निवासी धर्मेंद्र की 21 वर्षीय पत्नी वर्षा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वर्षा की फैजाबाद निवासी मां मंजू देवी ने बताया कि धर्मेंद्र साफ सफाई का काम करता है। तीन साल पहले उसने बेटी संग प्रेम विवाह किया था। अक्सर शराब पीकर बेटी संग मारपीट करता था। उन्होंने बेटी को मायके बुला लिया था। चार सितंबर को ही बेटी को ससुराल छोड़ा था। धर्मेंद्र ने बेटी की टीवी देखते हुए मौत की जानकारी दी थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित किया गया है। थाना प्रभारी बर्रा ने बताया कि स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी