संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें

कानपुर शहर में प्रतिदिन ही शिक्षा राजनीति और अन्य गतिविधियां होती ही रहती हैं। हम खबरों की इस कड़ी में आपको क्राइम और अन्य घटनाओं की ऐसी ही संक्षेप खबरें उपलब्ध कराते हैं। रविवार को भी ऐसी कई खबरें सामने आईं। आइए जानते हैं

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 06:30 AM (IST)
संक्षेप में पढ़िए - कानपुर नगर की क्राइम और अन्य घटनाओं से जुड़ी खबरें
कानपुर में हुई गतिविधियों से जुड़ी खबरों की सांकेतिक तस्वीर।
आफर का लालच देकर उड़ाए 20 हजार

 बर्रा के जूही कलां में राहुल गौतम जूते-चप्पल की दुकान चलाते हैं। शनिवार को उनके फोन पर काल आयी थी। बात करने वाले ने खुद को फोन पे का अधिकारी बताया था। शातिर ने दो हजार रुपये का आफर मिलने का झांसा देकर उनसे दो बार ओटीपी भेजा और पूछने के बाद खाते से 20 हजार की नकदी उड़ा दी। पीडि़त ने बर्रा थाने में तहरीर दी है। जासं 

जनरेटर चोर गिरफ्तार

गोविंद नगर पुलिस ने कल्याणपुर शिवमंदिर के कार्यक्रम में लगे जनरेटर को चोरी करने वाले चार शातिरों को गिरफ्तार कर जनरेटर बरामद किया है। आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम कल्याणपुर निवासी अंकित, शंकर और गोङ्क्षवद नगर के अंशू और वीरू बताया। थाना प्रभारी गोङ्क्षवद नगर अनुराग मिश्र ने बताया कि आरोपित जनरेटर बेचने की फिराक में थे।इसी दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस कमिश्नर ने टीम को पुरस्कृत करने और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है। जासं  दुष्कर्म का आरोपित गया जेल, परिवार को बचाने का आरोप 

चकेरी निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि घर के पास बच्चों को ट््यूशन पढ़ाने वाला राजा मार्केट निवासी दीपक ङ्क्षसह उर्फ सूर्या बीती 14 जून को उसे अगवा करके उन्नाव ले गया था। जहां आरोपित ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पुलिस से शिकायत की चेतावनी देने पर आरोपित ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। पीडि़ता ने बाद में पुलिस पर आरोपित से साठगांठ करने व थाना प्रभारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस आयुक्त से शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। अहिरवां चौकी प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं पीडि़त परिवार ने आरोप लगाया कि अपहरण में आरोपित के स्वजन भी दोषी हैं। पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।   जासं 

chat bot
आपका साथी