जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। रविवार को बाल दिवस के मौके पर शहर के अलग अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयाेजित किए जाएंगे इसके साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हाेंगे।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 06:12 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 06:12 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची। वार्षिकोत्सव: श्री मंशा देवी मंदिर का 81वां वार्षिकोत्सव पनकी कलां गांव पनकी में सुबह 10 बजे से। रैली: आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर रैली कचहरी में सुबह 10 बजे। दिवस: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 59वां स्थापना दिवस तहसील में सुबह 11 बजे।  वितरण: छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण समारोह दुर्गाप्रसाद विद्या निकेतन गुजैनी में दोपहर 12 बजे। वितरण: बाल दिवस के मौके पर रोटरी क्लब आफ कानपुर इंडस्ट्रीयल की ओर से  में जरूरत के सामान का वितरण अंध विद्यालय नेहरू नगर में शाम चार बजे। सफाइ: भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण द्वारा भारत माता मूर्ति की सफाइ व माल्यार्पण 40 दुकान मार्केट किदवई नगर में दोपहर 12 बजे। विवाह: अखिल भारतीय ओमर-ऊमर वैश्य महासभा की ओर से सामूहिक विवाह सरसैया घाट में दोपहर 12 बजे।  शिविर: श्री रामलीला सोसाइटी परेड व कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से रक्तदान शिविर रामलीला भवन मेस्टर रोड में दोपहर 12 बजे। लोकार्पण: उमाशंकर गुप्त द्वारा रचित महाकाव्य महामानव का लोकार्पण शाहपुरी पैलेस गेस्ट हाउस फजलगंंज में दोपहर एक बजे। समारोह: आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से नवगठित कमेटी का शपथ ग्रहण समारोह महाराजा अग्रसेन भवन के ब्लाक किदवई नगर में दोपहर डेढ़ बजे। पदयात्रा: महंगाई को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण के तत्वावधान में पदयात्रा गोविन्द नगर में शाम चार बजे। महोत्सव: उप्र सिंधी अकादमी की ओर से महोत्सव लाजपत भवन मोतीझील में शाम पांच बजे।  मित्रोत्सव: शहर व उन्नाव के सभी रोटरी क्लब की ओर से मित्रोत्सव सोसाइटी धर्मशाला पांडु नगर में शाम साढ़े छह बजे। प्रेस वार्ता: विहिप के केंद्रीय सहमंत्री व समरसता प्रमुख की वार्ता दुर्गा भवन श्री मुनि हिंदू इंटर कालेज में शाम चार बजे। 

chat bot
आपका साथी