जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन सुबह दस बजे। ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज जवाहर नगर में प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन दोपहर 1.30 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:05 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। बुधवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  संकल्प : राज्य विधित परिषद उप्र की ओर से जेके मंदिर नहरिया से डबल पुलिया चौराहे तक प्रस्तावित रोड पर आने वाले पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधा जाएगा सुबह 10.30 बजे।  यात्रा : भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की ओर से धन्यवाद यात्रा का आयोजन नमक फैक्ट्री चौराहे से गणेश नगर रावतपुर में सुबह 11 बजे।  ज्ञापन : जनता दल के नेता व उसके बेटे के खिलाफ झूठे मुकदमें को लेकर पुलिस आयुक्त आवास पर ज्ञापन दोपहर 12 बजे।  समारोह : ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कालेज जवाहर नगर में प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन दोपहर 1.30 बजे।  पुतला दहन : कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आनलाइन कंपनियों के विरोध में पुतला दहन इंद्रानगर में दोपहर तीन बजे। 

chat bot
आपका साथी