जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक दोपहर 12 बजे से। वैक्सीन कैंप का आयोजन शुभ संस्कार गेस्ट हाउस दयानंद विहार कल्याणपुर में सुबह 9.30 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:06 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:06 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सोमवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  कैंप : अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ द्वारा वैक्सीन कैंप का आयोजन शुभ संस्कार गेस्ट हाउस दयानंद विहार कल्याणपुर में सुबह 9.30 बजे। ज्ञापन : राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय में दोपहर 12 बजे। बैठक : भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक द्विवेदी पार्टी लान आवास विकास में दोपहर 12 बजे से। समारोह : नगर निगम बालिका इंटर कालेज में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव का आयोजन दोपहर एक बजे।  स्वास्थ्य मेला : बैरिस्टर नरेंद्र जीत सिंह का विधि सेवा संस्थान की ओर से स्वास्थ्य मेला का आयोजन दोपहर 2 बजे।  बैठक : उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं को लेकर आइआइए भवन पनकी में बैठक दोपहर दो बजे। 

chat bot
आपका साथी