जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। उप्र संगीत नाटक अकादमी द्वारा श्रीरामचरितमानस गान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कथक केंद्र आजादनगर में दोपहर 12 बजे। कानपुर इलेक्ट्रिक कान्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कोविड वैक्सीन शिविर सुबह 10 बजे।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। रविवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।   रक्तदान शिविर : रोटरी क्लब आफ कानपुर इंडस्ट्रियल द्वारा रक्तदान शिविर, अयोध्या लान भार्गव ट्रस्ट मैकराबर्टगंज में सुबह 9 बजे। वैक्सीन शिविर : कानपुर इलेक्ट्रिक कान्ट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा कोविड वैक्सीन शिविर, बेनीमाधव धर्मशाला गया प्रसाद लेन में सुबह 10 बजे। सम्मान समारोह : भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा पन्ना प्रमुखों का सम्मान, महात्मा गांधी कालेज विजय नगर में सुबह 10 बजे। वाहन संदेश यात्रा : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा वाहन संदेश यात्रा, संकट मोचन मंदिर शास्त्री चौक से सुबह 10.30 बजे। महातर्पण पूजन : मंगलामुखी द्वारा सरसैया घाट पर महातर्पण व प्रार्थना सभा सुबह 11 बजे। श्रद्धांजलि सभा : अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति द्वारा हनुमान मंदिर जूही डिपो चौराहा पर श्रद्धाजंलि सभा, सुबह 11 बजे। चित्रकार शिविर : राज्य ललित कला अकादमी द्वारा चित्रकार शिविर, सुधांशु महाराजा सभागार बिठूर में सुबह 11 बजे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता : उप्र संगीत नाटक अकादमी द्वारा श्रीरामचरितमानस गान एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कथक केंद्र आजादनगर में दोपहर 12 बजे। कवि सम्मेलन : अनमोल रत्न सेवा संस्थान द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, मर्चेंट चैंबर हाल सिविल लाइंस में दोपहर 12 बजे। व्यापारी समागम : आर्य नगर स्वरूप नगर व्यापार मंडल द्वारा व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह,आर्य नगर इंटर कालेज बेनाझाबर में दोपहर 1 बजे। बैठक : बहुजन समाज पार्टी की बैठक, बाल उद्यान गेस्ट हाउस जहानाबाद रोड घाटमपुर में दोपहर 1 बजे। संगोष्ठी : अखिल भारतीय हिंद महासभा द्वारा संगोष्ठी, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस में दोपहर 2 बजे। रामायण कान्क्लेव : पर्यटन विभाग द्वारा रामायण कान्क्लेव में नारी सम्मान एवं रामकथा पर गोष्ठी, सिद्धी धाम आश्रम बैकुंठपुर बिठूर में दोपहर 3 बजे। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन : कामद शाइङ्क्षनग स्टार्स अकादमी इंटर कालेज का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एवं सम्मान समारोह, सेक्टर डी विश्वबैंक बर्रा में दिन में 3.30 बजे। बैठक : भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, शिव कृपा पार्टी लान कल्याणपुर में शाम 4 बजे। नेशन बिल्डर एवार्ड : रोटरी क्लब आफ कानपुर द्वारा नेशन बिल्डर एवार्ड, गैजेंस क्लब आर्य नगर में शाम 4.30 बजे। श्रद्धांजलि सभा : महाकवि पं. देवी प्रसाद राही स्मृति द्वारा श्रद्धांजलि सभा, हवेली गार्डन पुराना गौशाला चौराह किदवई नगर में शाम 5 बजे। समापन समारोह : भारत विकास परिषद द्वारा संस्कृति सप्ताह का समापन समारोह, महाराजा श्री अग्रसेन भवन के ब्लाक किदवई नगर में शाम 5.30 बजे। शपथ ग्रहण- लायंस क्लब आफ कानपुर अलंकृत का शपथ ग्रहण समारोह, होटल जेएस रेजीडेंसी जीटी रोड में शाम 7.30 बजे। 

chat bot
आपका साथी