जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम

Kanpur Event and Programs News कानपुर शहर में रोजाना कार्यक्रमों के आयोजन का सिलसिला जारी रहता है। सिविल डिफेंस कोर द्वारा सिविल डिफेंस वार्डनों का सम्मान चतुर्वेदी धर्मशाला किदवई नगर में दोपहर 3 बजे। ग्रीनपार्क में मेगा वैक्सीनेशन कैंप सुबह दस बजे से।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:05 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:05 AM (IST)
जानिए- आज आपके शहर में कहां पर क्या होंगे कार्यक्रम
कानपुर में होने वाले कार्यक्रमों की सूची।

कानपुर, जेएनएन। शहर में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के चलते जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन होता है। मंगलवार को शहर में होने वाले कार्यक्रम कुछ इस तरह से हैं।  क्रमिक अनशन : राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन का क्रमिक अनशन, केस्को मुख्यालय सिविल लाइंस में  सुबह 10 बजे से। सम्मान समारोह : सिविल डिफेंस कोर द्वारा सिविल डिफेंस वार्डनों का सम्मान, चतुर्वेदी धर्मशाला किदवई नगर में दोपहर 3 बजे।  श्रद्धांजलि सभा : राष्ट्रीय कवि पं. देवीप्रसाद राही स्मृति सामाजिक संस्था द्वारा श्रद्धांजलि सभा, हवेली गार्डन गौशाला चौराहा किदवई नगर में शाम 5 बजे। 

chat bot
आपका साथी