फाइलों में मकानों की नींव खोद रहे चूहे, कुतर रहे विकास कार्यों की फाइलें, परेशान हो रहे केडीए कर्मी

कानपुर विकास प्राधिकरण के कर्मचारी इन दिनों चूहों से परेशान हैैं। यह चूहे कार्यालय में रखी मकानों तथा विकास कार्यों की फाइल भी कुतर रहे हैैं। इन कागजों को सुरक्षित रखने के लिये कर्मचारी दवा का छिड़काव करा रहे। यह नई समस्या कर्मचारियों के बीच चर्चा मे हैै।

By Sarash BajpaiEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 04:03 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 04:03 PM (IST)
फाइलों में मकानों की नींव खोद रहे चूहे, कुतर रहे विकास कार्यों की फाइलें, परेशान हो रहे केडीए कर्मी
केडीए में जरूरी कार्यों की फाइल कुतर रहे चूहे, कर्मचारी परेशान।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर विकास प्राधिकरण में फाइलों में मकानों की नींव खोदने में चूहे जुटे हुए है। कई फाइलों को कुतर चुके है। फाइलों में कई पन्ने गायब कुतरे होने के कारण दिक्कत हो रही है। चूहे की आड़ में सक्रिय रेकैट भी फाइल गायब करने में जुटे हुए है। इसको देखते हुए केडीए ने चूहों को पकडऩे की मुहिम चलायी है। इसके तहत हर कार्यालय में चूहे मारने की दवा और मशीन लगायी गयी है।

केडीए में वर्तमान समय में भूखंड, नक्शे, फ्री होल्ड, नामान्तरण से जुड़ी छह लाख फाइले है। वर्तमान समय में चूहों का आतंक केडीए में बढ़ गया है। कई फाइलों को कुतर चुके है। इसको लेकर केडीए ने भूतल से लेकर तीन खंड तक हर जगह चूहा मार दवा और मशीन लगायी है ताकि चूहों को पकड़ा जा सके। चूहों का लाभ केडीए का सक्रिय रैकेट भी उठाने में जुटा हुआ है। कई फाइलों को गायब कर दिया है।

दर्शनपुरवा, कौशलपुरी और गांधीनगर में खोद दिए मैनहौल

दर्शनपुरवा, कौशलपुरी और गांधीनगर में चूहों का आतंक है। चूहों ने मैनहोल तक खोद डाले है। दर्शनपुरवा में कई जगह सड़क व इंटरलाकिंग टाइल्स धंस गए है। इसके चलते सीवर तक तोड़ दी है क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। गांधीनगर में पार्क खोद डाला है। पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है। कौशलपुरी के पार्षद शशि साहू ने बताया कि अफसरों को क्षेत्र में चूहे के आतंक की शिकायत कर चुके है। कई जगह मैनहोल धंस रहा है। 

chat bot
आपका साथी