स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियों के साथ निकली राष्ट्र गौरव यात्रा

आजादी के 75 वर्ष के मौके पर मनाया जा रहा है अमृत महोत्सव।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 01:53 AM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 01:53 AM (IST)
स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियों के साथ निकली राष्ट्र गौरव यात्रा
स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियों के साथ निकली राष्ट्र गौरव यात्रा

जागरण संवाददाता, कानपुर : आजादी के 75 वर्ष के मौके पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में रविवार को स्वतंत्रता सेनानियों की झांकियों के साथ राष्ट्र गौरव यात्रा निकाली गई। इस मौके पर भारत माता के जयघोष के साथ घोड़े पर रानी लक्ष्मीबाई की झांकी निकाली गई। इसके साथ ही वाहनों पर अन्य झांकियां भी निकाली गईं।

राष्ट्र गौरव यात्रा आनंदपुरी से शुरू हुई। इसमें बालक, बालिकाएं रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के रूप में सजे हुए बहुत ही सुंदर लग रहे थे। भारत माता की झांकी समेत तीन अन्य झांकियों में भी सजे हुए बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह फूलों की बारिश के साथ यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर, किदवई नगर चौराहा, बारा देवी चौराहा, चावला मार्केट चौराहा होते हुए दीप तिराहा पर खत्म हुई। अंत में भारत माता की आरती हुई। यात्रा की शुरुआत आयोजन समिति के प्रांत संयोजक डा. अनूप सिंह ने किया। इस मौके पर समिति के संरक्षक राधेश्याम सिंह, प्रेम अरोड़ा, संयोजक विश्वजीत राठौर व सह संयोजक पंकज सिंह रहे। इसके साथ ही आनंदपुरी नागरिक परिषद के अध्यक्ष मनोज बंका, नरेश अग्रवाल, पूनम तिवारी, बजरंग जिदल, अंकुर दीक्षित, सुशील कटियार, आदित्य पोद्दार, सुरजीत सिंह ओबराय, धनंजय व आदित्य श्रीवास्तव रहे।

................

सीएसए में डिजिटल लाइब्रेरी के प्रति छात्रों को किया जागरूक

जासं, कानपुर : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आइएआरआइ नई दिल्ली की ओर से एक दिवसीय कार्यक्रम सेंसिटाइजेशन आन प्रोग्रेस यूजेस आफ डिजिटल लाइब्रेरी का आयोजन किया गया। शुभारंभ विवि के कृषि संकाय के अधिष्ठाता डा. धर्मराज सिंह व आइएआरआइ के प्रधान वैज्ञानिक डा. अमरेंद्र कुमार ने किया। डा. अमरेंद्र ने कृषि कोर्स पोर्टल सेरा व साहित्यिक चोरी रोकने के लिए विशेष साफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी। संचालन केंद्रीय पुस्तकालय की प्रभारी डा. सीमा सोनकर ने किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान निदेशक शोध डा. एचजी प्रकाश, एकेएमयू के प्रभारी डा. आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, डा. मनोज कटियार, डा. राकेश गौतम, डा. नंदकिशोर आदि रहे।

chat bot
आपका साथी