Ramadan 2021: देवबंदी और बरेलवी मसलक के मुताबिक जानें- सहरी-इफ्तार का समय

Ramadan 2021 रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है। यह पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम माना जाता है। इसे उपवास और प्रार्थना करने का एक पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान लोग सुबह-सुबह सेहरी खाकर उपवास की शुरुआत करते हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 03:55 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 03:55 PM (IST)
Ramadan 2021: देवबंदी और बरेलवी मसलक के मुताबिक जानें- सहरी-इफ्तार का समय
रमजान के पाक पर्व से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। Ramadan 2021 रमजान आने में कुछ ही समय रह गया है, लेकिन इसकी तैयारियां अभी से शुरू को गई हैं। रमजान में सहरी व इफ्तार के लिए जंत्री (टाइम टेबल) जारी हो चुकी है। जंत्री में दिए गए वक्त के मुताबिक सहरी व इफ्तार किया जाएगा। रमजान में सहरी व इफ्तार के लिए देवबंदी व बरेलवी मसलक (विचारधारा) की अलग-अलग जंत्री है। इस साल रमजान 13 अप्रैल, सोमवार से शुरू हो रहा है। यह 12 मई, बुधवार को समाप्त होगा।

सहरी का समय: जंत्री के मुताबिक देवबंदी व बरेलवी मुस्लिमों के बीच रोजे में 13 मिनट का अंतर है। देवबंदी मुस्लिम, बरेलवी मुस्लिमों से तीन मिनट पहले रोजा खोल लेंगे। बरेलवी मुस्लिम की सहरी का वक्त खत्म होने के 10 मिनट बाद तक देवबंदी मुस्लिम सहरी करते रहेंगे। बरेलवी मसलक के मुस्लिमों के पहले रोजे की सहरी का वक्त सुबह 4.19 बजे खत्म होगा।

इफ्तार का समय: शाम 6.35 बजे वे इफ्तार करेंगे यानी रोजा खोलेंगे। देवबंदी मसलक के मुस्लिमों के पहले रोजे का वक्त सुबह 4.29 बजे खत्म होगा। उनके इफ्तार का वक्त शाम 6.32 बजे हैं। बरेलवी मसलक के मुस्लिमों का अखिरी रोजे की सहरी का वक्त सुबह 3.49 बजे तक तथा इफ्तार का वक्त 6.49 बजे रहेगा। देवबंदी मुस्लिमों के आखिरी रोजे की सहरी का वक्त सुबह 3.59 बजे तक तथा इफ्तार का वक्त शाम 6.47 बजे होगा। बरेलवी मसलक के मुस्लिमों के पहला रोजा 14.16 घंटे को होगा जबकि देवबंदी मसलक के मुस्लिमों का पहला रोजा 14.3 घंटे लंबा होगा।

chat bot
आपका साथी