श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में जुटीं टोलियां, मंत्री महाना को कारोबारी ने सौंपा चेक

पहले दिन कानपुर में करीब दो दर्जन टोलियां बस्तियों में पहुंचीं। लोगों ने इन टोलियों का स्वागत भी किया। इसके अलावा 2000 और उससे अधिक धनराशि के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख पदाधिकारी अलग से धन संग्रह के लिए निकले। इसके लिए अलग से रसीदें कटवाई गईं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 04:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:29 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में जुटीं टोलियां, मंत्री महाना को कारोबारी ने सौंपा चेक
मंत्री सतीश महाना के आवास पर चेक देते हुए कारोबारी आनंद गुप्ता।

कानपुर, जेएनएन। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के लिए लिए शुक्रवार को टोलियां निकलीं। बस्तियों में पहुंचीं टोलियां घर-घर तक गईं और 10, 100 और 1,000 रुपये के कूपन कटवाए। वहीं, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के आवास पर कारोबारी आनंद गुप्ता ने 5,11,000 रुपए का चेक दिया।

विहिप की टोलियों ने कटवाए कूपन 

सुबह सर्दी ज्यादा होने के वजह से टोलियों को निकलने में कुछ समय लगा। इसके साथ ही शुक्रवार को ही ज्यादातर टोलियों को कूपन देने के लिए बुलाया गया था। दोपहर तक ज्यादातर टोलियों को कूपन मिल गए और उसके बाद टोलियों को निकलना शुरू हुआ। बस्तियों में पहुंची विश्व हिंदू परिषद की टोलियों ने लोगों से कूपन कटवाए। लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि दी। इसके साथ ही समर्पण निधि देने वालों को टोलियों ने रामं मंदिर का चित्र व राम मंदिर के बारे में प्रकाशित जानकारी वाला पत्रक दिया।

पहले दिन कानपुर में करीब दो दर्जन टोलियां बस्तियों में पहुंचीं। लोगों ने इन टोलियों का स्वागत भी किया। इसके अलावा 2,000 और उससे अधिक धनराशि के लिए विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख पदाधिकारी अलग से धन संग्रह के लिए निकले। इसके लिए अलग से रसीदें कटवाई गईं। शुक्रवार दोपहर कारोबारी आनंद गुप्ता ने प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के आवास पर जाकर उन्हें 5.11 लाख रुपये का चेक श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया।

बारादेवी के पास प्रमोद अग्रहरि बार्डर टोली केसाथ बस्तियों में पहुंचे और लोगों से निधि समर्पण एकत्र किया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सह मंत्री व श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के प्रांतीय अभियान प्रमुख दीनदयाल गौड़ ने बताया कि पहले दिन करीब दो दर्जन टोलियां निकलीं। इन टोलियों की संख्या आगे बढ़ती जाएगी।

chat bot
आपका साथी