'सपा की सरकार बनी तो फूलन देवी के अधूरे सपने करेंगे पूरे', जालौन में राज्यसभा सदस्य ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन

फूलन के पैतृक गांव शेखपुर गुढ़ा में राज्यसभा सदस्य व सपा संसदीय दल के मुख्य सचेतक राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद ने फूलन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि फूलन ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:50 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:50 PM (IST)
'सपा की सरकार बनी तो फूलन देवी के अधूरे सपने करेंगे पूरे', जालौन में राज्यसभा सदस्य ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन
ग्राम शेखपुर गुढ़ा में पूर्व सांसद फूलनदेवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते (दाएं से दूसरे) राज्यसभा सदस्य।

जालौन, जेएनएन। रविवार को राज्यसभा सदस्य विशंभर प्रसाद निषाद रविवार को दस्यु सुंदरी फूलन देवी के गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो फूलन के अधूरे सपनों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने फूलन की मां मूला देवी से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। 

फूलन के पैतृक गांव शेखपुर गुढ़ा में राज्यसभा सदस्य व सपा संसदीय दल के मुख्य सचेतक राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद ने फूलन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि फूलन ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की लड़ाई फूलन ने ही शुरू की थी। उस लड़ाई को हम आगे बढ़ाएंगे। कहा कि 2022 में सरकार बनी तो फूलन के हर अधूरे सपने पूरे किए जाएंगे। 

 राज्यसभा सदस्य ने कहा कि फूलन की मां से वार्ता करते हुए कहा कि फूलन की शहादत बेकार नहीं जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि दीदी इस गांव के साथ समाज की भी भलाई चाहती थी। वह शिक्षा के लिए गांव में एक इंटर कालेज खुलवाने का वायदा कर गई थी। ग्राम प्रधान रामबाबू निषाद एवं राम आसरे ने बताया कि दीदी की निडरता और साहस से इस गांव को तो सम्मान मिला ही है। इसके अलावा समाज को भी नई दिशा मिली है। अन्याय के विरुद्ध जंग लडऩा दीदी ने ही सिखाया है। अगर वह जिंदा रहती तो गांव में उच्च शिक्षा के द्वार खुल जाते। उनकी मौत हो जाने पर गांव के अलावा पूरे समाज को मलाल है। ग्रामीणों की बात सुनकर राज्यसभा सांसद ने गांव वालों को भरोसा दिलाया कि अधूरे कामों को पूरा कराया जाएगा। राज्यसभा सदस्य  के साथ फूलन देवी की बहन सपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रुक्मणि देवी भी थी। 

chat bot
आपका साथी