पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार इनामी राजू बावरिया को गोली लगी

इनामी राजू बावरिया के पैर पर गोली लगी है। पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है।

By AbhishekEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 04:32 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 04:32 PM (IST)
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार इनामी राजू बावरिया को गोली लगी
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार इनामी राजू बावरिया को गोली लगी
जागरण संवाददाता, कानपुर : चकेरी श्यामनगर में तड़के बावरिया गिरोह के बदमाश से चकेरी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से 50 हजार का इनामी राजू बावरिया घायल हो गया और पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज श्यामनगर मंसूर अहमद तड़के इलाके में गश्त पर थे। उसी समय बाइक से जाते हुए दो संदिग्ध नजर आए तो उन्होंने रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाश ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। बदमाश की पहचान पलवल हरियाणा निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश राजू बावरिया के रूप में हुई। उसके खिलाफ दिल्ली, हरियाणा व यूपी में कई मुकदमे दर्ज है। उसने दिल्ली में दो होमगार्ड की हत्या भी की थी। उसका एक साथी मौके से भाग निकला। चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय के मुताबिक वह शहर में किसी वारदात के फिराक में आया था।
chat bot
आपका साथी