राज कुंद्रा का प्रोडक्शन हाउस चला रहा था कानपुर का अरविंद, पत्नी व पिता के खातों में मंगाता था रकम

मुंबई पुलिस को शक है कि पोर्न फिल्में बनाने के मामले में फंसे राज कुंद्रा का प्रोडक्शन चलाने वाला यश ठाकुर कोई और नहीं बल्कि कानपुर का अरविंद श्रीवास्तव है। वह सिंगापुर की एक कंपनी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट का काम करता है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:34 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:34 AM (IST)
राज कुंद्रा का प्रोडक्शन हाउस चला रहा था कानपुर का अरविंद, पत्नी व पिता के खातों में मंगाता था रकम
क्राइम ब्रांच ने अरविंद के पिता व पत्नी का खाता होल्ड किया।

कानपुर, जेएनएन। पोर्न फिल्में बनाने के मामले में फंसे राज कुंद्रा का कानपुर कनेक्शन सामने आया है। कानपुर में श्याम नगर निवासी अरविंद श्रीवास्तव ही वास्तव में राज कुंद्रा का प्रोडक्शन हाउस चला रहा था। वह सीधे अपने खातों के बजाय पत्नी हॢषता और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के बैंक खातों में रुपये मंगा रहा था। इन दोनों के खातों पर मार्च 2021 में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई कर उन्हेंं होल्ड पर कर दिया था। अरविंद सिंगापुर में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी में भी काम करता है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ लुकआउट कार्नर नोटिस जारी किया हुआ है।

यश ठाकुर के खिलाफ लुकआउट कार्नर नोटिस जारी

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जिस पोर्न प्रोडक्शन हाउस से जुड़े थे, उसे यश ठाकुर देख रहा था। यश ठाकुर को अरविंद श्रीवास्तव का बेहद करीबी बताया जा रहा है। यश ठाकुर के खिलाफ भी लुकआउट कार्नर नोटिस जारी है। अश्लील एप हाट शाट और हाट हिट के वीडियो भेजने पर यश ठाकुर के खाते में जो रुपये आते थे, वे वहां से होते हुए हॢषता श्रीवास्तव और नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में पहुंचते थे। मार्च में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने इन दोनों के बैंक खातों पर कार्रवाई की थी। मुंबई पुलिस को शक है कि अरविंद श्रीवास्तव और यश ठाकुर एक ही व्यक्ति है। मुंबई क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक, श्याम नगर में प्लाट नंबर 348 जी-2, सावित्री सदन, डी ब्लाक निवासी नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव, अरविंद के पिता हैं। वहीं, हर्षिता अरविंद की पत्नी है।

हषता के खाते में दो करोड़ से भी ज्यादा रकम

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, जिन 18 बैंंक खातों पर कार्रवाई की गई है। उसमें नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव का खाता छावनी स्थित स्टेट बैंक की शाखा में है और इसमें 5,59,151 रुपये थे। वहीं हर्षिता का खाता बर्रा में पंजाब नेशनल बैंक में है। इस खाते में 2,32,45,222 रुपये थे। ज्यादातर रुपये हॢषता के खाते में ही आते थे। मुंबई क्राइम ब्रांच कई माह से इस पूरे मामले की जांच कर रही थी। इसलिए मार्च में ही उसने इन दोनों खातों पर कार्रवाई कर दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच को अरविंद की तलाश है। पुलिस मान कर चल रही है कि यश ठाकुर और अरविंद एक ही व्यक्ति है। प्रोडक्शन की दुनिया में अरविंद ही यश ठाकुर के नाम से काम कर रहा था।

chat bot
आपका साथी