Raj Kundra Case : सामने आया अरविंद श्रीवास्तव, मुंबई पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

मुंबई पुलिस ने पोर्न एप मामले में राज कुंद्रा के साथ अरविंद श्रीवास्तव को भी आरोपित बनाया है। उसकी तलाश में कानपुर आई पुलिस ने पिता व पत्नी के बैंक खाते सीज कर दिए हैं। वाट्सएप कालिंग करके अरविंद ने अपनी बात कही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:55 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:55 AM (IST)
Raj Kundra Case : सामने आया अरविंद श्रीवास्तव, मुंबई पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप
वाट्स कालिंग करके अरविंद ने जानकारी दी है।

कानपुर, जेएनएन। पोर्न फिल्म एप मामले में फंसे में राज कुंद्रा के पकड़े जाने के बाद तलाशे जा रहे अरविंद श्रीवास्तव ने आखिर सामने आकर अपनी बात रखी है। उसने मुंबई पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और खुद बेकसूर बताया है। उसे मुंबई पुलिस काफी तेजी से तलाश रही है और कानपुर आकर उसके परिवार से जुड़े लोगों के बैंक खाते खंगाल चुकी है। इतना ही नहीं पिता और पत्नी के खाते में करोड़ों की रकम होने पर फ्रीज करा चुकी है।

राज कुंद्रा से जुड़ा है अरविंद का नाम

पोर्न एप को लेकर फंसे राज कुंद्रा के साथ अरविंद श्रीवास्तव का नाम भी जुड़ा है और मुंबई पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मुंबई पुलिस को शक है राज कुंद्र का प्रोडक्शन हाउस का संचालन करने वाला यश ठाकुर कोई और नहीं बल्कि कानपुर का अरविंद श्रीवास्तव है। अरिविंद इस समय परिवार के साथ सिंगापुर में रह रहा है। मुंबई पुलिस द्वारा कानपुर आकर पिता समेत परिवार वालों से पूछताछ करने और बैंक खाते फ्रीज किए जाने के बाद समाचार पत्रों में सुर्खियां बनने पर अब उसने सामने आकर अपनी बात कही है। पोर्न एप मामले में आरोपित अरविंद श्रीवास्तव ने दैनिक जागरण को वाट्सएप कालिंग के माध्यम से बताया कि वह जिस कंपनी में काम करता है, वह उसकी नहीं, बल्कि यूएस की है। उसमें वह स्वतंत्र सलाहकार है। उसका राज कुंद्रा से कोई लेनादेना नहीं है।

25 लाख नहीं दिए तो मुंबई पुलिस ने फंसाया

उसने बताया कि राज के लिए काम करने वाली दो अभिनेत्रियों ने उससे जुड़ी कंपनी के लिए काम किया। सिर्फ इसी वजह से उसे आरोपित नहीं बनाया जा सकता। वह मुंबई पुलिस कमिश्नर को नोटिस देने जा रहे हैं। आरोप लगाया कि पुलिस अफसरों ने उससे 25 लाख रुपये की घूस मांगी थी। देने में असमर्थता जताने पर फंसाया गया। वह सिंगापुर के नागरिक हैं। कई कंपनियों के लिए आउटसोर्सिंग का काम करते हैं। इंटरनेट मीडिया पर कौशल वाले लोगों को ढूंढते और सामग्री को कंपनी प्लेटफार्म पर सबमिट करते हैं। इंटरनेट मीडिया पर उनकी पहचान यश ठाकुर के रूप में है। माता-पिता कानपुर में रहते हैं। कंपनी ने भी पुलिस को अवगत कराया है। माता-पिता के पुराने अकाउंट भी होल्ड कर दिए गए, जबकि उनमें अपना पैसा भेजा है।

कौन है अरविंद

पोर्न एप मामले में आरोपित अरविंद श्रीवास्तव के पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले हैं और नागपुर में आर्डनेंस फैक्ट्री से 2003 में सहायक कार्य प्रबंधक (एडब्ल्यूएम) के पद रिटायर हुए थे। इसके बाद कानपुर आकर वह श्याम नगर स्थित डी ब्लाक के सावित्री सदन अपार्टमेंट में 2005 में पत्नी प्रेमलता के साथ रह रहे हैं। उनके दो पुत्र रजनीश और अरविंद है और एक बेटी है। बड़ा बेटा रजनीश जकार्ता में इंजीनियर और बेटी अमेरिका में है। जबलपुर से इंटरमीडिएट करने के बाद भिलाई से बीटेक करने पर अरविंद श्रीवास्तव की 2002 में बेंगलुरु में नौकरी लग गई। उसकी शादी कानपुर के बर्रा-8 में रहने वाली हर्षिता से हुई थी और फिर वह सिंगापुर चला गया था।

chat bot
आपका साथी