Rain Harvesting Syestem: कानपुर में खराब पड़े हैंडपंपों का किया जाएगा सर्वे, नगर निगम लेगा मकान मालिकों की मदद

अब खराब पड़े हैंडपंप जो ठीक नहीं हो सकते हैं उनके आसपास के मकानों के मालिकों का सहयोग लिया जा रहा है। इनकी छत का पानी पाइपों के माध्यम से हैंडपंपों से जोड़ा जाएगा इससे करोड़ों लीटर बारिश का पानी एकत्र होने के साथ ही भूगर्भ जल रिचार्ज हो सकेगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 03:05 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 03:05 PM (IST)
Rain Harvesting Syestem: कानपुर में खराब पड़े हैंडपंपों का किया जाएगा सर्वे, नगर निगम लेगा मकान मालिकों की मदद
कानपुर में खराब पड़े हैंडपंप से संबंधित खबर की प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। भूगर्भ जलस्तर गिरने के साथ ही शहर में लगे साढ़े चार हजार से ज्यादा हैंडपंप बंद हो गए हैं। इनको ठीक कराने के लिए नगर निगम को करोड़ों रुपये की जरूरत पड़ेगी। इसके चलते हैंडपंप बेकार पड़े हुए हैं। इसको लेकर नगर निगम अब खराब पड़े हैंडपंपों का प्रयोग रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का प्रयोग किया करेगा। इसके लिए खराब हैंडपंपों के अासपास रहने वाले मकान मालिकों का सहयोग लेगा।

शहर में जलकल विभाग के 11880 हैंडपंप लगे हुए थे लेकिन भूगर्भ जलस्तर कम होने के चलते साढ़े चार हजार से ज्यादा हैंडपंप बंद पड़े हैं। महापौर प्रमिला पांडेय ने पिछले दिनों नगर निगम के अफसरों को अादेश दिए थे किए एेसे बंद पड़े हैंडपंपों को चालू किया जाए या फिर बारिश के पानी से जोड़ा जाए। इस प्रक्रिया में लाखों रुपये खर्च होंगे।

इसको देखते हुए अब खराब पड़े हैंडपंप जो ठीक नहीं हो सकते हैं उनके आसपास के मकानों के मालिकों का सहयोग लिया जा रहा है। इनकी छत का पानी पाइपों के माध्यम से हैंडपंपों से जोड़ा जाएगा इससे करोड़ों लीटर बारिश का पानी एकत्र होने के साथ ही भूगर्भ जल रिचार्ज हो सकेगा। आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। भूगर्भ जलस्तर बढ़ेगा। इसके अलावा सड़क पर सबमर्सिबल पंप लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य अभियंता एसके सिंह ने सभी अभियंताओं को आदेश दिए है कि सड़क पर सबमर्सिबल पंप नहीं लगने दिए जाए।

chat bot
आपका साथी