कानपुर में चकेरी क्रासिंग पर आरओबी बनाने की तैयारी, औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना में आएगी तेजी

कानपुर में चकेरी से पाली गांव मार्ग पर आरओबी बनने से 14 गांवों के लोगों को क्रासिंग पर जाम से राहत मिलेगी। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर सेतु निर्माण निगम की ओर से रेलवे को पत्र लिखा गया था अब डीपीआर तैयार होगा।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:58 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:58 AM (IST)
कानपुर में चकेरी क्रासिंग पर आरओबी बनाने की तैयारी, औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना में आएगी तेजी
कानपुर में चकेरी-पाली मार्ग पर क्रासिंग पर जाम से मुक्ति मिलेगी।

कानपुर, जेएनएन। चकेरी से पाली जाने वाले लोगों को चकेरी क्रासिंग पर जाम से नहीं जूझना पड़ेगा। दिल्ली-हावड़ा रूट पर सेतु निगम आरओबी बनाने की तैयारी में है। पुल के बनने से चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना में तेजी आएगी।

क्रासिंग बंद होने पर पाली, औद्योगिक क्षेत्र की तरफ से आने व जाने वाले वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। इस स्थिति में समय के साथ ही ईधन की भी बर्बादी होती है। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर सेतु निर्माण निगम की ओर से रेलवे को पत्र लिखा गया था। इसके बाद सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक और रेलवे के अभियंता ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया तो पाया कि यहां पर यातायात के हिसाब से सेतु बनाना जरूरी है। अब रेलवे अभियंता ट्रैक के ऊपर रखे जाने वाले गार्डर की डिजाइन तैयार कर सेतु निर्माण निगम को भेजेंगे। इसके बाद सेतु निर्माण निगम पूरे आरओबी की डिजाइन तैयार करेंगे।

14 गांवों और उद्यमियों को मिलेगी रफ्तार

चकेरी क्रासिंग से पाली की तरफ जाने वाले रास्ते में पडऩे वाले 14 गांवों के लोगों को शहर आने जाने में आसानी हो जाएगी। उद्यमियों के आने व जाने के लिए भी आसानी हो जाएगी।

रेलवे अभियंता के साथ निरीक्षण कर फिजियबिलटी रिपोर्ट तैयार की है। रेलवे से डिजाइन मिलने के बाद सेतु निगम आरओबी की डिजाइन तैयार करेगा। इसके बाद डीपीआर बनेगा। -केएन ओझा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निर्माण निगम
chat bot
आपका साथी