बिठूर में सरकारी नलकूप पर पंप ऑपरेटर की गला रेतकर हत्या

टिक्कनपुरवा में सुबह ग्रामीणों ने चारपाई पर रक्त रंजित शव पड़ा देखा। पुलिस की छानबीन में परिजनों ने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 12:23 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 12:23 PM (IST)
बिठूर में सरकारी नलकूप पर पंप ऑपरेटर की गला रेतकर हत्या
बिठूर में सरकारी नलकूप पर पंप ऑपरेटर की गला रेतकर हत्या

कानपुर (जेएनएन)। बिठूर के बरहट बागर के टिक्कनपुरवा में सोमवार की रात पंप ऑपरेटर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने चारपाई पर शव पड़ा देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। परिजनों ने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है।

टिक्कनपुर गांव के पुत्तन मौर्या (50) तीन वर्ष से गाव में सरकारी नलकूप पर प्राइवेट पंप ऑपरेटर थे। सोमवार की रात धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई। सुबह शौच के लिए निकले अरविंद मौर्य ने चारपाई पर रक्तरंजित शव पड़ा देखा। जानकारी होते ही गांव वालों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को सुचना दी गई। मौके पर बिठूर थाने का फोर्स, सीओ कल्याणपुर और फॉरेंसिक टीम पहुंची। डॉग स्क्वायड पड़ोस के सकसू पुरवा तक गया। चेहरे पर लगभग आधा दर्जन गहरे घाव मिले हैं और मौके पर दो देशी शराब की बोतलें और दो डिस्पोजल ग्लास मिले हैं। परिजनों ने रंजिश में हत्या की आशका जताई है। परिजनों ने बताया कि पुत्तन पिछले तीन साल से सरकारी ट्यूबबेल पर प्राइवेट आपरेटर की नौकरी करता था और रात में ट्यूबबेल पर ही सो जाते थे। उसके परिवार में मां राम कली, बेटा सोनू और दो बेटिया रोशनी और रिंकी हैं। उसकी हत्या के बाद मां, बेटे व बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। रोशनी की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि पुत्तन छह भाइयों में सबसे बड़ा था। नलकूप पर नौकरी करके वह परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

chat bot
आपका साथी