समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाए थे पं. दीनदयाल

मंडल शिक्षक पार्क में पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर कार्यक्रम। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने 1077 बूथों पर जन्मदिन मनाकर उनके संस्मरणों पर चर्चा की।

By Edited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 01:29 AM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 10:34 AM (IST)
समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाए थे पं. दीनदयाल
समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाए थे पं. दीनदयाल
जागरण संवाददाता, कानपुर : पं.दीनदयाल ने एकात्म मानववाद की विचारधारा को क्रियान्वित करते हुए समाज के सबसे पिछड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। मंगलवार को यह बातें भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहीं। वह बूथ संख्या 22 सिविल लाइंस मंडल शिक्षक पार्क में पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस कार्यक्रम पर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
जिला महामंत्री सुनील बजाज ने बताया कि उत्तर जिले में 821 बूथों पर पं.दीनदयाल का जन्मदिवस मनाया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर, दीपक सिंह, वीरेश त्रिपाठी, प्रमोद विश्वकर्मा, विनय त्रिपाठी, विजय मिश्रा, मंजीत सिंह, अभिनव दीक्षित, रिषी गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी तरह दक्षिण में भी भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने 1077 बूथों पर पं.दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाकर उनके संस्मरणों पर चर्चा की। पशुपति नगर स्थित रामलीला मैदान में गोष्ठी के दौरान विधायक महेश त्रिवेदी व भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने पं.दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी की शुरुआत की। यहां मुख्य रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, विनोद शुक्ला, शिवराम सिंह, संदीपन अवस्थी, नीरज गुप्ता, प्रशांत मिश्र, मनीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
पं.दीनदयाल ने मानवता की अमूल्य सेवा की पं.दीनदयाल ने एकात्म मानववाद के विचार का प्रतिपादन करके मानवता की अमूल्य सेवा की। उनका मानना था कि भारतवर्ष के सबसे निर्धन व्यक्ति की सेवा करना ही सरकार का पहला कर्तव्य है। यह बातें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कानपुर प्रांत के सहप्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहीं। वह बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में एकात्म मानववाद के प्रणेता पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विद्यालय निदेशक डॉ.अंगद सिंह, प्रधानाचार्या डॉ.ममता तिवारी, मंजू शुक्ला, एसडी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
chat bot
आपका साथी