उन्नाव: प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा, किसान-मजदूर और युवा विरोधी है सरकार

प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव रविवार को उन्नाव में भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इसदौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशााना साधा। इसके साथ भगवंतनगर विस क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 09:52 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 09:52 PM (IST)
उन्नाव: प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा, किसान-मजदूर और युवा विरोधी है सरकार
प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव का माला पहनाकर स्वागत करते कार्यकर्ता।

उन्नाव, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने रविवार को प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया। लखीमपुर खीरी की घटना को ध्वस्त कानून व्यवस्था व गुंडाराज का परिणाम बताया। भाजपा सरकार को किसान, मजदूर व युवाओं की विरोधी करार दिया। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इससे पहले पिता शिवपाल सिंह यादव भी कई मंचों पर भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोलते रहे हैं।  

आदित्य यादव ने रविवार को अचलगंज के गेस्ट हाउस में आयोजित भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए थे, मगर पूरा एक भी नहीं किया। यह जनता के साथ धोखा है। इसका बदला चुनाव में जनता उन्हें हटाकर लेगी। उन्होंने सपा सरकार में मंत्री रहते हुए अपने पिता और प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूर्व जज डा. राजनारायण सिंह को भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सम्मेलन के संयोजक राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सिंह ने राष्ट्रीय महासचिव व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने की, संचालन एसएन दीक्षित और आभार डा. आरएन सिंह ने व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, महिला विंग की अल्वी मिश्रा, कानपुर प्रभारी आशीष चौबे, आदित्य प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक रमेश सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

परिवर्तन रथ लेकर चल रहे शिवपाल: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव समाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को लेकर जिलों का दौरा कर रहे हैं। मथुरा से निकली यात्रा अभी तक कई जिलों में पहुंच चुकी है। शिवपाल सिंह यादव अपनी सभाओं में भाजपा सरकार को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के प्रति अपने प्रेम को भी जगजाहिर करते रहे हैं। उनके बेटे आदित्य यादव भी अपने पिता के नक्शे कदम चल रहे हैं।

chat bot
आपका साथी