इटावा: शिवपाल के बाद अब आदित्य बनेंगे सहकारी बैंक के सभापति, 33 साल से है प्रसपा प्रमुख का कब्जा

शिवपाल सिंह यादव लगातार 33 साल से जिला सहकारी बैंक के सभापति बनते आ रहे हैं। नये नियमों के तहत अब वह सभापति नहीं बन सकते हैं। इसीलिए उन्होंने आदित्य यादव व पुत्री अनुभा यादव का नामांकन कराया था। दोनों अन्य उम्मीदवारों के साथ निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:54 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:54 PM (IST)
इटावा: शिवपाल के बाद अब आदित्य बनेंगे सहकारी बैंक के सभापति, 33 साल से है प्रसपा प्रमुख का कब्जा
शिवपाल यादव और आदित्य यादव की खबर से संबंधित फोटो।

इटावा, जेएनएन। इटावा-औरैया की सहकारिता पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कब्जा बरकरार है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला। जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव में संचालक के लिए 20 सितंबर को हुए नामांकन के बाद सभी 14 संचालक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए। शिवपाल के के पुत्र आदित्य यादव अंकुर व उनकी पुत्री अनुभा यादव इनमें शामिल हैं। अब प्रसपा प्रमुख के बाद उनके बेटे आदित्य का सहकारी बैंक का सभापति बनना तय माना जा रहा है। 

शिवपाल सिंह यादव लगातार 33 साल से जिला सहकारी बैंक के सभापति बनते आ रहे हैं। नये नियमों के तहत अब वह सभापति नहीं बन सकते हैं। इसीलिए उन्होंने आदित्य यादव 'अंकुरÓ व पुत्री अनुभा यादव का नामांकन कराया था। दोनों अन्य उम्मीदवारों के साथ निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए। माना जा रहा है कि 28 सितंबर को होने वाले सभापति चुनाव में आदित्य यादव सभापति चुन लिए जाएंगे। वहीं उपसभापति पद पर निवर्तमान उपसभापति विश्वनाथ सिंह सेंगर के पुत्र नितेंद्र ङ्क्षसह का चुना जाना तय माना जा रहा है। शिवपाल ने पूरे चुनाव पर निगरानी रखी थी और ऐसी रणनीति तैयार की थी कि केवल 14 नामांकन ही किए गए थे। सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। 

ये लोग निर्विरोध निर्वाचित : आदित्य यादव, रामबहादुर, अनुभा यादव, सोनपाल, संजीव कुमार, राज नारायण, निर्मला देवी, सुभाष चंद, ताले ङ्क्षसह, शारदा देवी, शकुंतला देवी, कोमल ङ्क्षसह, नीतेंद्र ङ्क्षसह, बृजेंद्र बहादुर ङ्क्षसह। निर्वाचन अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इनमें इटावा व औरैया, दोनों जिलों के सदस्य हैं। 28 सितंबर को अब अध्यक्ष पद का निर्वाचन होगा। 

chat bot
आपका साथी