कमेटी के पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगी प्रियंका

-जल्द होगा 25 सदस्यीय शहर कांग्रेस कमेटी का गठन -पार्टी के संगठन सृजन अभियान पर तय की गई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 02:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 02:05 AM (IST)
कमेटी के पदाधिकारियों से  सीधे संवाद करेंगी प्रियंका
कमेटी के पदाधिकारियों से सीधे संवाद करेंगी प्रियंका

जागरण संवाददाता, कानपुर : शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर संगठन सृजन अभियान तेज करेगी। इसके साथ ही संगठन की पूर्व गतिविधियों को फिर शुरू किया जाएगा। बुधवार को तिलक हाल में हुई पहली बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव अंशू तिवारी ने यह बात कही। तय हुआ कि जल्द ही वार्ड और महानगर स्तर तक कमेटियों का गठन होगा, जिसमें शामिल पदाधिकारियों से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा सीधे संवाद करेंगी।

तिलक हाल में बुधवार को शहर कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए संगठन सृजन अभियान पर रणनीति तैयार की गई। तय हुआ कि जल्द ही 25 सदस्यीय शहर कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी ने कहा कि वार्ड एवं महानगर स्तर की कमेटियों में शामिल पदाधिकारियों से राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा सीधे संवाद करेंगी। बैठक मे भारत रत्न खान अब्दुल गफ्फार खां के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में शंकर दत्त मिश्र, संजीव दरियाबादी, मदन मोहन शुक्ल, अब्दुल मन्नान, कृपेश त्रिपाठी, संदीप शुक्ला, कमल जायसवाल उपस्थित रहे। उधर, शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिण के तत्वावधान में छपेड़ा पुलिया स्थित गेस्ट हाउस में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित ने कहा कि घर-घर तक कांग्रेस संगठन को पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सभी वार्ड अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वार्ड का गठन कर पदाधिकारियों के नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं। डॉ. आरके जगत, जगत प्रकाश द्विवेदी, विजय सिंह मर्तोलिया, अमित मिश्रा, रत्ती बाजपेयी, सुशील द्विवेदी उपस्थित रहे। एचबीटीयू के दीक्षा समारोह में सम्मानित होंगे समाजसेवी

जागरण संवाददाता, कानपुर : हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के 29 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षा समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को मेडल देंगी। मुख्य अतिथि के लिए देश के नामी चार संस्थानों के प्रमुखों के नाम राजभवन को भेजे गए हैं। यहां से हरी झंडी मिलने पर नाम फाइनल होगा।

पहली बार समारोह में समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। इनके नाम पिछले दिनों हुई कार्य परिषद की बैठक में निर्धारित हो चुके हैं। प्रति कुलपति प्रो. मनोज शुक्ला ने बताया कि समारोह में 460 बीटेक, 52 एमसीए और 67 एमटेक छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। मैकेनिकल इंजीनियरिग के छात्र शुभम कुमार सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक देंगे। समारोह में एल्युमिनाई ऑनलाइन शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी