उन्नाव पहुंची प्रियंका वाड्रा, पीडि़त परिवार वालों से मिलकर बंधाया ढांढस

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने ट्वीट करके उन्नाव की घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।

By AbhishekEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 11:34 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 12:56 PM (IST)
उन्नाव पहुंची प्रियंका वाड्रा, पीडि़त परिवार वालों से मिलकर बंधाया ढांढस
उन्नाव पहुंची प्रियंका वाड्रा, पीडि़त परिवार वालों से मिलकर बंधाया ढांढस

उन्नाव, जेएनएन। हैदराबाद और उन्नाव की घटना के बाद पूरे देश में उबाल है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने भी दोनों घटनाओं पर दुख व्यक्त किया है और भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्नाव की दुष्कर्म पीडि़ता की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत होने के बाद कांग्रेस महासचिव शनिवार दोपहर परिवार वालों से मिलने पहुंच गई हैं। उन्होंने दुखी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की, न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। दुख की घड़ी में परिवार के साथ होने की बात कही। 

हैदराबाद और उन्नाव की घटनाएं देश में सुर्खियों में बने हुए है और लोगों में बेहद रोष है। शुक्रवार देर रात उन्नाव दुष्कर्म पीडि़ता ने दम तोड़ दिया। वह 90 फीसद से ज्यादा जल चुकी थी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने ट्वीट करके उन्नाव की घटना पर सरकार पर सवाल उठाए हैं। वह लखनऊ से उन्नाव पहुंची हैं और गांव में परिवार वालों से मिलकर दुख व्यक्त किया है। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने पीडि़ता के घर जाकर पिता से बातचीत की थी।

chat bot
आपका साथी