कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका वाड्रा ने की वर्चुअल मीटिंग, कहा- विपदा के समय राजनीति नहीं, सेवा करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस समय किसी भी विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मौजूदा वक्त काफी विपरीत है। ऐसे में स्वयं का बचाव करते हुए लोगों की सेवा करें। इसके लिए वार्ड स्तर पर तैयारियां की जाएं।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 25 Apr 2021 12:43 PM (IST) Updated:Sun, 25 Apr 2021 05:22 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रियंका वाड्रा ने की वर्चुअल मीटिंग, कहा- विपदा के समय राजनीति नहीं, सेवा करें
प्रियंका वाड्रा की खबर से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। देश पर कोरोना की आपदा है। ऐसे में राजनीति किसी भी पार्टी को नहीं करनी चाहिए। हालांकि सरकार कोविड संक्रमण से जूझ रहे आम आदमी की मदद करने में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सर्वे रिपोर्ट के बाद भी सरकार ने जरूरी तैयारियां नहीं की जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। कार्यकर्ताओं से वीडियों कांफ्रेंसिंग पर बात करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने यह बातें कहीं। शुक्रवार की रात वह अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहीं थीं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस समय किसी भी विषय पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मौजूदा वक्त काफी विपरीत है। ऐसे में स्वयं का बचाव करते हुए लोगों की सेवा करें। इसके लिए वार्ड स्तर पर तैयारियां की जाएं। सक्षम कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने स्तर से भी लोगों की मदद करें। इंटरनेट मीडिया पर कार्यकर्ताओं का वाट्सएप ग्रुप बनाएं। जिस किसी को जरूरत हो वह अपनी समस्या ग्रुप पर शेयर करें ताकि उन्हें तत्काल मदद मुहैया करायी जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यह भी आश्वासन दिया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी जल्द ही जिलों में वितरण के लिए मास्क और सैनिटाइजर भेजेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पार्टी ऑक्सीजन भी मुहैया कराएगी। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर से ऑक्सीजन प्लांट संचालकों से बात करें और ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। कांग्रेस कार्यकर्ता इस समय अपना पूरा फोकस जनता की मदद पर रखें।

chat bot
आपका साथी