कानपुर देहात: न्यायालय पेशी पर आया बंदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप

बंदी पवन गौतम नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 27 फरवरी 2021 से माती जेल में बंद था। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने उसे कानपुर के कल्याणपुर से गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल से न्यायालय लाया गया था। इसी दौरान आरोपित मौके से फरार हो गया।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:17 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:17 AM (IST)
कानपुर देहात: न्यायालय पेशी पर आया बंदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, नाबालिग से दुष्कर्म का है आरोप
पाक्सो के मामले में माती जेल से पेशी पर आया था बंदी।

कानपुर देहात, जागरण संवाददाता।  न्यायालय लाया गया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। उसके भागने की जानकारी से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। एसपी केशव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ न्यायालय पहुंचे। 

आजमगढ़ के फूलपुर निवासी पवन गौतम उर्फ गुड्डू नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 27 फरवरी 2021 से माती जेल में बंद था। आरोपित पर रिश्तेदार की पुत्री से दुष्कर्म का आरोप है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने उसे कानपुर के कल्याणपुर से गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल से न्यायालय लाया गया था। इसी दौरान आरोपित मौके से फरार हो गया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। न्यायालय परिसर के साथ ही अधिवक्ताओं के चेंबरों में भी उसकी तलाश की गई। बंदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, सघन चेकिंग के बाद भी उसका पता नहीं लग सका। एसपी केशव कुमार चौधरी ने बताया कि बंदी की तलाश के लिए पुलिस टीम को सक्रिय किया गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

पहले भी भाग चुके हैं आरोपित: इससे पहले सिकंदरा से अपनी भाभी पर ज्वलनशील केमिकल डालने का आरोपित कोर्ट परिसर से भाग चुका है। मामले में दो सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, दो नवंबर को शिवली थानाक्षेत्र के साकेत नगर निवासी दुष्कर्म का आरोपित न्यायालय से फरार हो गया था।

chat bot
आपका साथी