कानपुर में भाड़ा बढ़ा रहा लोहे की वस्तुओं की कीमतें, व्यापारियों ने कही ये बात

लोहे से बनी वस्तुओं के भाव इस समय तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर में हटिया बाजार में लोहे से बनी वस्तुओं को बेचने वाले कारोबारी परेशान हैं क्योंकि तेजी से कीमतें बढऩे की वजह से ग्राहक खरीदारी में हिचक रहे हैं।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 01:10 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 05:56 PM (IST)
कानपुर में भाड़ा बढ़ा रहा लोहे की वस्तुओं की कीमतें, व्यापारियों ने कही ये बात
फिलहाल इनमें कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है

कानपुर, जेएनएन। पेट्रोल और डीजल के भाव जिस तरह से तेजी से बढ़ रहे हैं, उसकी वजह से लोहे की वस्तुओं को भाव भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसमें रसोई घर में काम करने में इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन तक शामिल हैं। तवा, कड़ाही, जैसी चीजें वस्तुएं भी 30 से 40 फीसद तक महंगी हो चुकी हैं।

सिर्फ यहीं तक कीमतें नहीं बढ़ रही हैं, कृषि क्षेत्र से इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं पर भी असर नजर आ रहा है। लोहे से बनी वस्तुओं के भाव इस समय तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर में हटिया बाजार में लोहे से बनी वस्तुओं को बेचने वाले कारोबारी परेशान हैं क्योंकि तेजी से कीमतें बढऩे की वजह से ग्राहक खरीदारी में हिचक रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक डीजल के भाव देश के कई हिस्सों में 90 रुपये लीटर से ज्यादा हो चुके हैं, इसका असर भाड़े पर पड़ रहा है, जिसकी वजह से कीमतें बढ़ रही हैं। फिलहाल इनमें कोई कमी आने की उम्मीद नहीं है।

इनका ये है कहना

घर में इस्तेमाल होने वाले तवा, कढाही, चिमटा आदि की कीमतें 30 से 40 फीसद तक बढ़ चुकी हैं। इसके अलावा कृषि कार्य में काम आने वाला फावड़ा तक महंगा हो गया है। यह सारा प्रभाव भाड़े की वजह से है।

                                                                                    - आयुष द्विवेदी, लोहे के थोक कारोबारी।

लोहे की वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि (प्रति किलो) वस्तु जून 2020 जून 2021 सरिया 52 65 चादर काली 55 70 चादर सफेद 80 105 तसला 78 110 तवा 56 75 कढाही 66 82 होलपास 42 55 फावड़ा 70 80 दराती (दर्जन में) 200 300 

chat bot
आपका साथी