शहर में सवा पांच घंटे रहेंगे राष्ट्रपति

जागरण संवाददाता, कानपुर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 फरवरी को शहर में 5.15 घंटे रहेंगे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Feb 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 11 Feb 2018 03:00 AM (IST)
शहर में सवा पांच घंटे रहेंगे राष्ट्रपति
शहर में सवा पांच घंटे रहेंगे राष्ट्रपति

जागरण संवाददाता, कानपुर : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 14 फरवरी को शहर में 5.15 घंटे रहेंगे। श्री कोविंद चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और वीएसएसडी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को एसएसपी अखिलेश कुमार के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को जांचा और परखा।

राष्ट्रपति सीएसए में जलवायु परिवर्तन और किसानों की आय को दोगुना करने के लिए आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के कृषि वैज्ञानिक भाग लेंगे। राष्ट्रपति वीएसएसडी कालेज भी जाएंगे यहां वे विधि भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे तिलक नगर स्थित पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. डा. ईश्वरचंद्र गुप्ता, वीएसएसडी कालेज के निकट स्थित स्व. डा. ज्ञानचंद्र अग्रवाल और आजाद नगर स्थित आनंद भार्गव के आवास पर जाएंगे। राष्ट्रपति सीएसए में शहर के कुछ गणमान्य लोगों से मिलेंगे। उधर डीएम सुरेंद्र सिंह ने वीएसएसडी कालेज पहुंचकर तैयारियों को देखा वहां उन्होंने ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामंडल के अध्यक्ष वीरेंद्रजीत सिंह से मिले। वे एसएसपी के साथ स्व.ईश्वरचंद्र गुप्त के आवास पर भी गए।

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

सुबह 10.35 बजे : सीएसए स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे।

सुबह 10.50 बजे : कार से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

11 से 12 बजे तक : अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे।

12.15 बजे तक : लोगों से भेंट करेंगे।

12.15 बजे : वीएसएसडी कालेज नवाबगंज के लिए कार से रवाना होंगे।

12.30 बजे : कालेज पहुंचेंगे और स्मारिका व विधि भवन का लोकार्पण करेंगे।

2.30 बजे : एसडी कालेज के निकट स्थित स्व. डा. ज्ञानचंद्र अग्रवाल के निवास पर जाएंगे। वहां 10 मिनट रहेंगे।

2.45 बजे : आजाद नगर स्थित आनंद भार्गव के आवास पर जाएंगे।

3 बजे : तिलक नगर स्थित पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. डा. ईश्वर चंद्र गुप्ता के आवास पर जाएंगे।

3.35 बजे : सीएसए स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 3.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

chat bot
आपका साथी