रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष बने संजय और मंत्री बनवारी लाल

एनसीआरएमयू (उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन) के त्रैवाॢषक चुनाव यूनियन कार्यालय एकता भवन में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। शाखा अध्यक्ष के पद पर संजय कुमार विजयी घोषित किए गए जबकि मंत्री पद के लिए बनवारी लाल निर्वाचित किए गए। बनवारी इससे पहले भी शाखामंत्री

By Akash DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:44 PM (IST)
रेलवे मेंस यूनियन के शाखा अध्यक्ष बने संजय और मंत्री बनवारी लाल
12 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की घोषणा की

कानपुर, जेएनएन। एनसीआरएमयू (उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन) के त्रैवाॢषक चुनाव यूनियन कार्यालय एकता भवन में संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। शाखा अध्यक्ष के पद पर संजय कुमार विजयी घोषित किए गए जबकि मंत्री पद के लिए बनवारी लाल निर्वाचित किए गए। बनवारी इससे पहले भी शाखामंत्री रहे हैं। इस दौरान 12 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें उपाध्यक्ष का एक पद रिक्त है। केंद्रीय पर्यवेक्षक कांती वर्मा और नरेश कुमार की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ। आयोजित बैठक में शाखा मंत्री ने वाॢषक रिपोर्ट का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जिस पर अन्य पदाधिकारियों ने भी चर्चा की, जिसके बाद रिपोर्ट को सर्मसम्मति से पास कर दिया गया। अध्यक्षता संजय कुमार ने की। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री उमेश सिंह यादव, बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

       निर्वाचित कार्यकारिणी

 संजय कुमार                  : शाखा अध्यक्ष

 सुशील कुमार वर्मा          : कार्यकारी अध्यक्ष

 रमेश मिश्रा                   : उपाध्यक्ष

 फैजान खान                  : उपाध्यक्ष

 विजय शंकर                  : उपाध्यक्ष

 बनवारी लाल                 :   शाखामंत्री

 अजय सागर यादव         : संयुक्त शाखामंत्री

 मुरारी लाल मीणा           : सहायक शाखामंत्री

 आरपी गुप्ता                   : सहायक शाखामंत्री

 ब्रिज किशोर यादव         : सहायक शाखामंत्री

 कमल देव कुमार           : कोषाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी