वीआइपी लांज में बैठकर राष्ट्रपति का इंतजार करेंगी राज्यपाल

ाष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का सेंट्रल स्टेशन पर स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 02:17 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 02:17 AM (IST)
वीआइपी लांज में बैठकर राष्ट्रपति का इंतजार करेंगी राज्यपाल
वीआइपी लांज में बैठकर राष्ट्रपति का इंतजार करेंगी राज्यपाल

जागरण संवाददाता, कानपुर : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का सेंट्रल स्टेशन पर स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। भारतीय परंपरा के अनुसार हाथ जोड़कर राष्ट्रपति का स्वागत होगा, किसी भी तरह का उपहार या बुके उन्हें भेंट नहीं किया जाएगा। कोविड के चलते यह निर्णय लिया गया है। राज्यपाल आनंद बेन पटेल राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही स्टेशन पर पहुंच जाएंगी। उन्हें वीआइपी लांज में ठहराया जाएगा। गुरुवार को यहां व्यवस्था चाक-चौबंद की जाती रही। बैठक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

राष्ट्रपति के साथ आएंगे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा आएंगे। दिल्ली से ही रेलवे के अधिकारियों की टीम भी उनके साथ होगी। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम वीके त्रिपाठी और एनआर के जीएम आशुतोष गंगल, डीआरएम मोहित चंद्र, डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय और स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान उपस्थित रहेंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे राष्ट्रपति का स्वागत

जासं, कानपुर : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर आएंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री उनके साथ सर्किट हाउस जाएंगे। वहां विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी और फिर राज्यपाल और मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

----------------

मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम शाम 5.40 बजे : लखनऊ से रवाना होंगे और 6.05 बजे सिविल एयरोड्रम पहुंचेंगे।

6.10 बजे : सिविल एयरोड्रम से कार से चलेंगे और पांच मिनट में एमईएस गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।

7.25 बजे: गेस्ट हाउस से सेंट्रल स्टेशन रवाना होंगे और 10 मिनट में पहुंच जाएंगे।

7.35 बजे से 7.55 बजे तक : स्टेशन पर रहेंगे और राष्ट्रपति के आने पर उनका स्वागत करेंगे ।

8.00 बजे: सर्किट हाउस से रवाना होंगे। 8.25 बजे सर्किट हाउस से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

----------------

राज्यपाल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम शाम 5.30 बजे : सिविल एयरोड्रम स्थित हेलीपैड पर शाम पहुंचेंगी। वहां से एमईएस गेस्ट हाउस जाएंगी।

7.25 बजे : एमईएस गेस्ट सेंट्रल स्टेशन आएंगी। वहां राष्ट्रपति के आगमन पर उनका स्वागत करेंगी। उनके साथ ही सर्किट हाउस जाएंगी।

8.15 बजे : वहां से कार से लखनऊ के लिए रवाना होंगी और करीब 9.45 बजे वहां पहुंचेंगी।

chat bot
आपका साथी