कानपुर में पूर्व पीएम की 50 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की तैयारी, अटल घाट को चुना

कानपुर में गंगा किनारे बैराज के पास अटल घाट को पूर्व पीएम की 50 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने के लिए चुना गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कानपुर से कई यादें जुड़ी हैं प्रतिमा लगाने के लिए सीएम से अनुमति मांगी गई है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 09:54 AM (IST)
कानपुर में पूर्व पीएम की 50 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की तैयारी, अटल घाट को चुना
कानपुर पंचायत ने सीएम से अनुमति मांगी है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर अब पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 50 फीट ऊंची कांस्य की प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रतिमा लगाने के लिए कानपुर पंचायत के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुमति मांगी है। संस्था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस प्रतिमा की स्थापना के लिए 25 दिसंबर को भूमि पूजन कराने का निर्णय लिया है।

कानपुर पंचायत की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था संयोजक धर्म प्रकाश गुप्त ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के साथ ही एक सभागार व एक संग्रहालय भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत पांच करोड़ रुपये की है, जिसमें प्रतिमा की लागत लगभग तीन करोड़ रुपये आएगी। प्रतिमा तैयार करने में आठ माह का समय लगेगा।

उन्होंने बताया, कि प्रतिमा तैयार करने के लिए पद्मभूषण राम सुतार से बात हो गई है। वह प्रतिमा को तैयार करने के लिए राजी हो गए हैं। बोले, प्रतिमा का नाम- स्टेचू आफ नवभारत रखा जाएगा। अगर नामों को लेकर अन्य सुझाव मिलेंगे तो संस्था के पदाधिकारी उन पर भी विचार करेंगे। पदाधिकारियों का कहना था, शहर के पर्यटन को देखते हुए यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। वार्ता में सह संयोजक सुदीप गोयनका, मलय गुप्ता, गौरव महेश्वरी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी