कन्नौज में पुत्री से अभद्रता का विरोध करने पर गर्भवती व पति को पीटा, पीडि़त ने लगाई कार्रवाई की गुहार

युवकों ने उन दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। दोनों घायल हो गए। जमीन पर गिरने पर कोख में भी कई पैर मारे। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। तीन पुत्रियों रवीना रचना व प्रिया को मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:05 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:05 PM (IST)
कन्नौज में पुत्री से अभद्रता का विरोध करने पर गर्भवती व पति को पीटा, पीडि़त ने लगाई कार्रवाई की गुहार
जानकारी होने पर उन्होंने पति रामनरेश के साथ जाकर इसका विरोध किया

कानपुर, जेएनएन। रुपयों के पुराने लेन-देन को लेकर युवकों ने किशोरी का रास्ता रोककर अभद्रता की। विरोध करने पर गर्भवती महिला व उसके पति को मारपीट कर घायल कर दिया। पीडि़त दंपती ने कार्रवाई को तहरीर दी।

कोतवाली छिबरामऊ के गांव सिरकनेपुर डेरा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि पांच माह की गर्भवती है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे के करीब 16 वर्षीय पुत्री रचना खेत से घर आ रही थी। पुराने लेन-देन को लेकर गांव के तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। अभद्रता करने लगे। जानकारी होने पर उन्होंने पति रामनरेश के साथ जाकर इसका विरोध किया।

युवकों ने उन दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। दोनों घायल हो गए। जमीन पर गिरने पर कोख में भी कई पैर मारे। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। तीन पुत्रियों रवीना, रचना व प्रिया को मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ है। मारपीट की गई है। चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है। कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी