Traffic Jam in Banda: ट्रक धंसने से दस घंटे तक प्रयागराज-खजुराहो राज्यमार्ग पर लगा जाम, वाहन सवार रहे बेहाल

ओवरलोडेड ट्रक प्रदेश की सीमा में घुसने के बाद करतल चौकी क्षेत्र के महराजपुर गांव के पास पुलिया पर धंस गया। जिसके बाद जाम लग गया। रात भर सैकड़ों वाहनाें की कतार लगी रही। इसके बाद सुबह करीब दस बजे कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:37 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:37 PM (IST)
Traffic Jam in Banda: ट्रक धंसने से दस घंटे तक प्रयागराज-खजुराहो राज्यमार्ग पर लगा जाम, वाहन सवार रहे बेहाल
प्रयागराज-खजुराहो मार्ग पर पुलिया में धंसा मौरंग लदा ओवरलोड ट्रक।

बांदा, जेएनएन। शनिवार देर रात ओवरलोडेड मौरंग से लदा ट्रक करतल चौकी क्षेत्र के महराजपुर गांव के पास पुलिया पर धंस गया। जिससे प्रयागराज-खजुराहो राज्यमार्ग पर दोनों ओर से वाहनों की कतार लग गई। रात साढ़े 11 बजे से लगा जाम रविवार सुबह करीब दस बजे खुलवाया जा सका। पन्ना जिले की बीरा खदान से मौरंग लाद आ रहा ओवरलोडेड ट्रक प्रदेश की सीमा में घुसने के बाद करतल चौकी क्षेत्र के महराजपुर गांव के पास पुलिया पर धंस गया। जिसके बाद जाम लग गया। रात भर सैकड़ों वाहनाें की कतार लगी रही। इसके बाद सुबह करीब दस बजे कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। करतल चौकी इंचार्ज जयचंद्र ने बताया कि पुलिया संकरी होने के चलते वाहन फंसे थे। सुबह जेसीबी मशीन से वैकल्पिक मार्ग बनवाया गया, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

पीडब्ल्यूडी विभाग का चल रहा काम: इस मार्ग पर कई माह से पीडब्ल्यूडी द्वारा काम चालू है लेकिन कछुवा गति से चल रहे काम की वजह से कई जगह पुलिया अधूरी पड़ी हैं। जिससे आए-दिन जाम लगता है।

तिरपाल ढक निकालते ट्रक: घटना के बाद तिरपाल से ढककर निकल रहे मौरंग लदे वाहन जांच का विषय है। हालांकि जानकारी के बाद भी विभागीय मिलीभगत से ऐसे वाहनों पर कार्रवाई न के बराबर होती है।

chat bot
आपका साथी