कानपुर के रैन बसेरों में बिजली कनेक्शन कट जाने से छाया अंधेरा, मुख्य अभियंता से समस्या के हल की लगाई गुहार

नगर निगम के जोनल अभियंता ने मुख्य अभियंता को लिखा पत्र। पत्र में लिखा है कि विजय नगर और काकादेव रैन बसेरा में विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। इस बाबत मार्ग प्रकाश विभाग के मोहम्मद अहमद को कई बार मौखिक कहा गया है

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 10:54 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 10:54 AM (IST)
कानपुर के रैन बसेरों में बिजली कनेक्शन कट जाने से छाया अंधेरा, मुख्य अभियंता से समस्या के हल की लगाई गुहार
कानपुर के नगर निगम की सांकेतिक तस्वीर।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम के रैन बसेरा में अंधेरा होने के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। इस कारण से वहां रहेन वाले लोग मोमबत्ती जलाकर काम करने को विवश हैं। जोन छह के दो रैन बसेरा में बिजली कनेक्शन कटा होने के कारण अंधेरा है। नगर निगम के जोन छह के जोनल अभियंता ने मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश विभाग को पत्र लिखा है।  

 पत्र में लिखा है कि विजय नगर और काकादेव रैन बसेरा में विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। इस बाबत मार्ग प्रकाश विभाग के मोहम्मद अहमद को कई बार मौखिक कहा गया है लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नगर आयुक्त द्वारा समय-समय पर रैन बसेरा का निरीक्षण किया जाता है। विद्युत कनेक्शन न होने के कारण रैन बसेरा का कार्य बाधित हो रहा है। जल्द बिजली कनेक्शन जोड़े जाए। 

रैन बसेरा के बाहर लगा रहता कूड़ा और अतिक्रमण  

नगर निगम और डूडा द्वारा शहर में 28 रैन बसेरा चलाए जा रहे है। भैरोघाट और पोस्टमार्टम स्वरूप नगर के पास बने रैन बसेरा के बाहर कूड़ाघर होने के कारण लोगों का बैठना मुश्किल हो जाता है। गंदगी के कारण बदबू आने के कारण सांस लेना दूभर हो जाता है। इसके अलावा चुन्नीगंज, ग्वालटोली, विजय नगर समेत कई रैन बसेरा के बाहर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है इसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। 

chat bot
आपका साथी