Pollution in Kanpur: हवा में महीन कण हुए कम, अब जहरीली गैसों ने निकाला दम, घर से निकले तो मास्क जरूर पहने

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नेहरू नगर कल्याणपुर व किदवई नगर व शहर के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को यह गैसें परेशान करती हैं जिन्हें फेफड़े सांस व हृदय रोग की समस्या है। ऐसे लोगों को बेहद सतर्क रहना होगा।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 11:30 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 11:30 AM (IST)
Pollution in Kanpur: हवा में महीन कण हुए कम, अब जहरीली गैसों ने निकाला दम, घर से निकले तो मास्क जरूर पहने
शहर के कई इलाकों में हवा में हानिकारक गैस मानक से ज्यादा दर्ज हुईं हैं।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से हवा चलने व हल्की बारिश के चलते वातावरण में धूल के महीन कणों की संख्या कम तो हुई, मगर अब हानिकारक गैसों ने हवा को जहरीली कर दिया है। वातावरण की ऊपरी व निचली सतह पर धुंध की चादर नहीं दिख रही, लेकिन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जो आंकड़े तैयार किए, उसमें कार्बन मोनो आक्साइड, नाइट्रोजन डाई आक्साइड व सल्फर डाई आक्साइड की मात्रा मानक से बहुत अधिक है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों का कहना है कि लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें।

वाहनों से निकलने वाले धुएं, टायर, चिमनी आदि के धुएं से निकलने वाली गैसों ने वातावरण को दूषित कर दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नेहरू नगर, कल्याणपुर व किदवई नगर व शहर के अन्य क्षेत्रों में रहने वाले उन लोगों को यह गैसें परेशान करती हैं, जिन्हें फेफड़े, सांस व हृदय रोग की समस्या है। ऐसे लोगों को बेहद सतर्क रहना होगा। 

नेहरू नगर की स्थिति 

प्रदूषक     न्यूनतम  औसतन  अधिकतम 

पीएम 2.5   57         123      198 

पीएम 10    48          94       127

एनओटू      137        178      239 

एसओटू     12        32         132 

सीओ         30         52        128 

किदवई नगर की स्थिति 

प्रदूषक     न्यूनतम   औसतन   अधिकतम

पीएम 2.5   45            117      224

पीएम 10     79           133     182 

एनओटू       19           44         71

एसओटू        08          09         10 

सीओ           33            43         88 

कल्याणपुर की स्थिति 

प्रदूषक      न्यूनतम  औसतन   अधिकतम

पीएम 2.5   49           100       219 

पीएम 10    78           117      154

एनओटू      13           26         47

एसओटू      13           14        17

सीओ          49           59       92 

(सभी आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूब में मापे गए हैं)

- पीएम 2.5 व पीएम 10 का मानक- 60 माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूब होना चाहिए 

- कार्बन मोनो आक्साइड, एनओटू व एसओटू का मानक 50 से 100 माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूब के बीच होना चाहिए। 

 क्या बोले जिम्मेदार: वायु प्रदूषण बढ़ाने के लिए जिम्मेदार शहर की 10 औद्योगिक इकाइयों को  नोटिस भेजी गई हैं। अगर इकाइयों में मानक का पालन न कराया गया तो उन्हें बंद कराएंगे। वहीं, गैसों के बढऩे की वजह वाहनों, चिमनी या किसी वस्तु के जलने से निकलने वाला धुआं है। सभी मास्क जरूर पहनें। 

अनिल माथुर, क्षेत्रीय अधिकारी उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

chat bot
आपका साथी