#Good News : पराग डेयरी प्लांट के चालू होने की जागी उम्मीद, जल्द ही मिलेगा रोजगार

सपा शासन में पास हुए पराग प्लांट की लागत 166 करोड़ रुपये है। यह प्रदेश का सबसे आधुनिक प्लांट चार लाख लीटर का है। इसका काम पूरा हो चुका है। इसमें दो पाउडर व दो मिल्क प्लांट है। यहां से कई जिलों में दूध की सप्लाई की जाएगी।

By Akash DwivediEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:54 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:54 PM (IST)
#Good News : पराग डेयरी प्लांट के चालू होने की जागी उम्मीद, जल्द ही मिलेगा रोजगार
पहले चरण में प्लांट में पाउडर व घी बनाया जाएगा

कानपुर, जेएनएन। निरालानगर स्थित पराग डेयरी का आधुनिक प्लांट को चलने की उम्मीद जागी है। इससे युवाओं को रोजगार भी दिया जाएगा। पहले चरण में प्लांट में पाउडर व घी बनाया जाएगा।

सपा शासन में पास हुए पराग प्लांट की लागत 166 करोड़ रुपये है। यह प्रदेश का सबसे आधुनिक प्लांट चार लाख लीटर का है। इसका काम पूरा हो चुका है। इसमें दो पाउडर व दो मिल्क प्लांट है। यहां से कई जिलों में दूध की सप्लाई की जाएगी। प्लांट शुरू करने के लिए अधिकारियों ने युद्ध स्तर में तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। लखनऊ से भी अधिकारि लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। महाप्रबधंक राजीव वाष्ण ने बताया कि प्लांट शुरू करने के लिए गोपालाकों का भरोसा जितना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले उनका बकाया बहुत जरूरी है। शासन को पांच करोड़ से आॢथक सहायता मांगी गई है। इससे किसानों को भुगतान किया जाएगा। इसके बाद बची धनराशि को प्लांट में चालू करने में लगाई जाएगी। उन्हेांने बताया कि जल्द नवंबर के शुरूआत में ही प्लांट कानपुर दुग्ध संघ को हैंडओवर हो जाएगा। इसके बाद प्लांट को चालू करने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी