कन्नौज में नाबालिग लड़की के निकाह की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रुकवाया निकाह

ग्राम डुडबा बुजुर्ग से बरात नगर के नंगा पुरवा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। रात करीब 9.30 बजे कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच किसी ने 181 महिला हेल्पलाइन को नाबालिग का निकाह कराने की जानकारी दी। हाईस्कूल मार्कशीट के आधार पर 17 वर्ष निकली उम्र।

By ShaswatgEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 10:54 PM (IST)
कन्नौज में नाबालिग लड़की के निकाह की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रुकवाया निकाह
सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।

कानपुर, जेएनएन। कानपुर के सीमावर्ती जिले कन्नौज में दुल्हन के नाबालिग होने पर के वन स्टॉप सेंटर टीम व पुलिस ने उसका निकाह रुकवा दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की की उम्र 17 वर्ष पता चलने टीम ने निकाह रुकवाया है। इस पर लड़की को वन स्टॉप सेंटर में मां के साथ रखा गया। 

रविवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुडबा बुजुर्ग से बरात नगर के नंगा पुरवा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। रात करीब 9.30 बजे कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच किसी ने 181 महिला हेल्पलाइन को नाबालिग का निकाह कराने की जानकारी दी। इस पर वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक स्वेच्छा सेठी पैरामेडिकल रुचि, बबली व चौकी प्रभारी प्रेम सिंह राजपूत के साथ पहुंचीं और निकाह रुकवा दिया। पुलिस व टीम देखकर खलबली मच गई। प्रोबेशन अधिकारी प्रेमेंद्र कुमार ने बताया कि टीम ने हाईस्कूल की मार्कशीट से जानकारी की। इस आधार पर उम्र 17 साल निकली। निकाह रुकवार कर मां के साथ लड़की को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। सोमवार को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी