अखंड शिवधाम आश्रम विवाद : पुलिस ने शुरू की जांच, धमकी मामले में स्वामी ब्रजानन्द के बयान दर्ज

कानपुर में बिठूर स्थित अखंड शिवधाम आश्रम में विवाद के बीच ही स्वामी ब्रजानन्द अवधूत ने धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी जिसपर पुलिस ने जांच शुरू की है। अब उनके बयान दर्ज करने के बाद बाइक सवार दो युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:50 AM (IST)
अखंड शिवधाम आश्रम विवाद : पुलिस ने शुरू की जांच, धमकी मामले में स्वामी ब्रजानन्द के बयान दर्ज
बिठूर के अाश्रम का विवाद गहरा गया है।

कानपुर, जेएनएन। अखंड शिवधाम आश्रम विवाद में स्वामी ब्रजांनन्द अवधूत को धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस प्रकरण में आश्रम जाकर स्वामी ब्रजानंद से उनके बयान दर्ज कराए।

बीते सप्ताह बाइक सवार दो युवकों ने स्वामी ब्रजानंद अवधूत को अखंड शिवधाम आश्रम विवाद से हटने की धमकी दी थी। मामले में तीन दिन पहले मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार को बिठूर थाने से कस्बा इंचार्ज आश्रम पहुंचे। उन्होंने स्वामी ब्रजानन्द अवधूत से घटनास्थल की जानकारी ली और नक्शा बनाया। साथ ही घटना के बारे में अन्य जानकारियां जुटाईं। हालांकि पुलिस को प्रकरण में सीसीवीटी फुटेज से कोई सबूत नहीं मिला था। फिलहाल आश्रम में सुरक्षा के लिए पीएसी और पुलिस बल तैनात है। पुलिस के आश्रम से जाने के बाद स्वामी ब्रजानन्द अवधूत और हरिद्वार से आए संतों ने आश्रम में गीता पाठ का आयोजन किया। गीता पाठ के बाद संतों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।

सोमवार को जांच टीम जाएगी 

आश्रम विवाद में डीएम के आदेश से डीसीपी पश्चिम और एडीएम सिटी अतुल कुमार की संयुक्त टीम जांच कर रही है। यह जांच टीम सोमवार को आश्रम जाएगी और दोनों पक्षों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया जाएगा।

साध्वी सतरूपा का सम्मान

अखंड शिवधाम आश्रम बिठूर में कुछ दिन पहले साध्वी सतरूपा का पट्टाभिषेक किया गया था। शुक्रवार दोपहर अखिल भारतीय मठ मन्दिर समन्वय समिति की मातृ शक्ति शाखा की करीब एक दर्जन महिलाएं अखण्ड शिवधाम आश्रम पहुंचीं। महिलाओं ने साध्वी सतरूपा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के सदस्यों ने साध्वी सतरूपा का सम्मान किया। इस दौरान आश्रम डा. रेनू तिवारी, गूंजन शर्मा, ङ्क्षबदु गोयल, ऋचा शर्मा, दीपिका सिंह, ममता सक्सेना, प्रेमलता तिवारी, दीप्ति, मंजू जोशी, तरुण जायसवाल, श्वेता शुक्ला, अहिप के प्रांत महामंत्री रामजी तिवारी, अखिल भारतीय मठ मन्दिर समन्वय समिति अध्यक्ष मनोज शुक्ला मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी