पुलिस ई-रिक्शा चालक के लखनऊ की महिला से संबंधों की कर रही छानबीन

बर्रा में बुकिंग के नाम पर अगवा करने के मामले में पुलिस को छानबीन में सामने आया ई-रिक्शा चालक के लखनऊ की एक महिला से संबंध थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 01:59 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 01:59 AM (IST)
पुलिस ई-रिक्शा चालक के लखनऊ की महिला से संबंधों की कर रही छानबीन
पुलिस ई-रिक्शा चालक के लखनऊ की महिला से संबंधों की कर रही छानबीन

जासं, कानपुर : बर्रा में बुकिंग के नाम पर अगवा करने के मामले में पुलिस को छानबीन में सामने आया कि ई-रिक्शा चालक के लखनऊ में एक महिला से संबंध थे। पुलिस ई-रिक्शा चालक के अपहरण को महिला से संबंध की कड़ी से जोड़कर छानबीन कर रही है। बर्रा-दो हेमंत विहार निवासी 50 वर्षीय ई-रिक्शा चालक चंद्र प्रकाश मिश्र को बीते तीन जुलाई को बुकिंग के नाम पर दो युवकों ने अगवा कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज में उनकी आखिरी लोकेशन नमक फैक्ट्री चौराहे पर मिली थी। वहीं फुटेज में कैद हुए गजनेर कानपुर देहात निवासी चालक ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल के पास ही अस्पताल है। जहा वह अपनी भाभी को लेकर आया था। पुलिस ने अस्पताल जाकर छानबीन की। जिसमें उसके अस्पताल में भाभी को लेकर आने की पुष्टि हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया है।

लखनऊ की महिला से थे संबंध : एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पाडेय ने बताया कि ई-रिक्शा चालक और उसके तीन अन्य भाइयों की शादी नहीं हुई है। एक रिश्तेदार अपना लखनऊ में मकान बनवा रहे थे। जिसकी देखरेख करने की जिम्मेदारी चंद्रप्रकाश पर थी। चंद्रप्रकाश के वहा रहने के दौरान घर के सामने रहने वाली महिला से संबंध हो गए थे। इस बारे में पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा चालक के पास करीब 20 बीघा खेती और सीसामऊ बाजार में दो दुकानें हैं। जिस मकान में वह और उनके तीन अन्य भाई रहते हैं, वह उनके चाचा का बताया जा रहा है। छानबीन में सामने आया है कि ई-रिक्शा चालक पहले सीसामऊ स्थित दुकान में कास्मेटिक का काम करता था। संपत्ति विवाद के बिंदु पर भी छानबीन की जा रही है। युवक ने ट्रेन से कटकर जान दी

संस, महाराजपुर : रेलवे स्टेशन प्रेमपुर के पास बड़ागांव निवासी हरिओम कुशवाहा (22) ने रविवार रात ट्रेन से कटकर जान दे दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। युवक के पिता राधेश्याम ने बताया कि बेटा हरिओम रात में घर से बिना बताए निकला था। खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा होने की जानकारी मिली। कार्यवाहक थाना प्रभारी महाराजपुर योगेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

chat bot
आपका साथी