कानपुर में पुलिस ने एंबुलेंस चालकों के खिलाफ लगाई चार्जशीट, संकट के समय वसूल रहे थे मनमाना किराया

महामारी के दौरान मरीजों की मदद करने की अपेक्षा एंबुलेंस मालिक व उनके चालक मनमाना किराया वसूलने में जुटे रहे। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने एंबुलेंस के किराये की दरें भी निर्धारित की थीं। बावजूद इसके तमाम एंबुलेंसों के चालक नहीं माने।

By Shaswat GuptaEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 03:54 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:55 PM (IST)
कानपुर में पुलिस ने एंबुलेंस चालकों के खिलाफ लगाई चार्जशीट, संकट के समय वसूल रहे थे मनमाना किराया
कानपुर पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट की प्रतीकात्मक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की जान बचाने की अपेक्षा एंबुलेंस चालकों ने मनमाना किराया वसूला था। ऐसे में एंबुलेंस चालकों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से समन आने की उम्मीद है।

महामारी के दौरान मरीजों की मदद करने की अपेक्षा एंबुलेंस मालिक व उनके चालक मनमाना किराया वसूलने में जुटे रहे। इस स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने एंबुलेंस के किराये की दरें भी निर्धारित की थीं। बावजूद इसके तमाम एंबुलेंसों के चालक नहीं माने। अधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस के चालकों ने निर्धारित दरों से कहीं ज्यादा किराया मांगा था। तब अधिकारियों ने स्वरूप नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया। इसके बाद चालकों के नाम पते की जानकारी जुटाकर अब आरोपित चालकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में एंबुलेंस चालकों के खिलाफ लगे आरोप सही साबित हुए हैं, लिहाजा आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी