पुलिस आयुक्त ने मेट्रो रूट का किया निरीक्षण

पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने मंगलवार शाम को रिमझिम बारिश के बीच किया निरीक्षण।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 01:49 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 01:49 AM (IST)
पुलिस आयुक्त ने मेट्रो रूट का किया निरीक्षण
पुलिस आयुक्त ने मेट्रो रूट का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, कानपुर : पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने मंगलवार शाम को रिमझिम बारिश के बीच मेट्रो के आइआइटी से लेकर कल्याणपुर स्टेशन तक का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं और मेट्रो कब तक चलना शुरू होगी, इसकी जानकारी हासिल की।

शाम साढ़े पांच बजे पुलिस आयुक्त आइआइटी स्टेशन पहुंचे। मेट्रो के परियोजना निदेशक अरविद कुमार ने उन्हें स्टेशन का निरीक्षण कराया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे कार्यों को देखा। इसके बाद टेक्निकल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जाना कि स्टेशन पर प्रवेश के द्वार कहां-कहां रहेंगे। यात्री कहां से स्टेशन में आएंगे और किस तरह से ट्रेन तक पहुंचेंगे। इसके बाद दूसरे स्टेशन से आ रहे यात्री कैसे स्टेशन के बाहर निकलेंगे। कहां-कहां किस किस तरह से उनकी चेकिग होनी है।

इसके बाद वह आइआइटी स्टेशन से ट्रेन के रूट से पटरियों पर से होते हुए कल्याणपुर स्टेशन पहुंचे। इस बीच रास्ते में लगातार हल्की बारिश होती रही। कल्याणपुर स्टेशन पर वह प्लेटफार्म पर पहुंचे और वहां भी निरीक्षण किया। इसके बाद नीचे उतर कर मेट्रो के अधिकारियों के साथ गीतानगर स्थित डिपो पहुंचे। डिपो में उन्होंने मेट्रो को कैसे लाया जाएगा और रात में कहां रखा जाएगा, इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने डिपो में बन रहे कंट्रोल रूम को देखा। इसके अलावा डिपो में मेट्रो ट्रेन के मरम्मत के काम आने वाले केंद्र भी देखा। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही यहां सभी मशीनें लगा दी जाएंगी। सितंबर से मेट्रो आना शुरू हो जाएंगी और उसके बाद 30 नवंबर से मेट्रो का ट्रायल रन शुरू कर दिया जाएगा। करीब एक घंटे के निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त लौट गए। इस बीच उन्होंने इस निरीक्षण को अपना बेहतरीन अनुभव बताया।

chat bot
आपका साथी